जानें आपके बजट में कौन सी जगह है गर्मियों की छुट्टियां मनाने के लिए बेस्ट

गर्मियों की छुट्टियां करीब है ऐसे में अगर आप कहीं घूमने की सोच रहे है तो ये मौका आपके लिए बिल्कुल सही है। अगर आपने अभी तक अपना हॉलिडे प्लान नहीं किया है तो हमारी ये रिपोर्ट देखिए और तय करिए कि आपको अपनी छुट्टियां कहां बितानी है।

आइये जानते है इस बार आपके बजट में कौन सी जगह है छुट्टियां मनाने के लिए बेस्ट।

गोवा:

छुट्टियों का मजा लेने के लिए गोवा लोगों के लिए एक अच्छी जगह है। ख़ास कर गर्मी के इस मौसम में गोवा के बीच पर चिल करने का मजा ही कुछ और है। तो अगर आप इस बार अपनी छुट्टियां गोवा में मनाने की सोच रहे है तो ये मौका न गवाए। आप मात्र 6,000 रुपए खर्च कर गोवा में मजे कर सकते है। easemytrip.com आपको गोवा का 3 नाइट का हॉलिडे पैकेज मात्र 6,000 रुपए में दे रहा है।

मनाली:

गर्मियों के इस मौसम में अगर आपको ठंड और बर्फ का लुफ्त उठाना है तो मनाली आपके लिए सबसे बेस्ट है। जी हाँ, अगर आप किसी हिल स्टेशन पर अपनी छुट्टी बिताना चाहते है तो ये मौका आपके लिए बिलकुल सही है। 3 नाइट का मनाली का हॉलिडे पैकेज आपको मात्र 6,250 रुपए में मिल रहा है। अगर आप मनाली जाने का मन बना चुके है तो बस आप yatra.com पर जाए और इस शानदार हॉलिडे पैकेज बुक करें

केरल:

किसी भी मौसम में घूमने का प्लान हो तो केरल भारत की अच्छी जगहों में से एक है। यह नारियल, बेकवॉटर, संस्कृति और परंपराओं का गढ़ माना जाता। केरल को गॉड्स ओन कंट्री भी कहा जाता है। अगर आप केरल जाने की सोच रहे है तो yatra.com पर आपके लिए एक बढ़िया ऑफर है। yatra.com आपको 3 नाइट का पैकेज 8,000 रुपए में दे रहा है।

अंडमान और निकोबार:

अगर आप छुट्टियां किसी ऐसी जगह जाने की सोच रहे हैं जहां हरियाली और शांति हो तो अंडमान और निकोबार से बेहतर कोई और जगह नहीं है। यहां का ख़ासा आकर्षण समुद्र और उसके आस पास मौजूद हरियाली है। सफेद रेतीले समुद्र तट पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। राधानगर बीच, सेलुलर जेल राष्ट्रीय स्मारक, चिडिया तापू और महात्मा गांधी समुद्री राष्ट्रीय पार्क यहां के मुख्य आकर्षण क्षेत्रों में से एक है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में आप स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और पैरासेलिंग का भरपूर मजा ले सकते है। तो अगर आप किसी एडवेंचरस जगह जाना चाहते है तो अंडमान व नोकोबार द्वीप आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। easemytrip.com पर आपको अंडमान व नोकोबार का 5 नाइट का पैकेज मात्र 13,900 रुपए का मिल जाएगा।

Back to top button