जानिए वास्तुशास्त्र के ऐसे अचूक उपायों के बारे में, जो आपके धन को बचाने और बढ़ाने में आएंगे काम

आज के समय में कोई कुछ भी कहें, पैसे बचाना एक कला है क्योंकि कमाना जितना मुश्किल, बचाना उतना ही कठिन है। जिस तरह मशीन को चलाने के लिए तेल की जरूरत होती है, वैसे ही जीवन चलाने के लिए धन की जरूरत है। वॉरेन बफेट को दुनिया पैसा खींचने वाला चुंबक कहती है। उनका मानना है कि अगर आप उन चीजों को खरीदतें हैं, जिनकी आपको बिल्कुल ही जरूरत नही है, तो जल्द ही आपकों उन चीजों को बेचना पड़ेगा। कई बार देखा गया है कि हम कमाते बहुत हैं, लेकिन फिर भी धन को बचाकर नहीं रख पाते हैं, जिस कारण आपका बजट बिगड़ सकता है। वास्तुशास्त्र में कुछ सामान्य उपाय बताए गए हैं, जिन्हें आजमाने से आकस्मिक खर्चों में कमी आती है और धन का कोष बढ़ने लगता है। आइए जानते है वास्तुशास्त्र के ऐसे अचूक उपायों के बारे में जो आपके धन को बचाने और बढ़ाने में मददगार साबित होंगे…जानिए वास्तुशास्त्र के ऐसे अचूक उपायों के बारे में, जो आपके धन को बचाने और बढ़ाने में आएंगे काम

अक्सर हम अपने घरों में टूटे-फूटे बर्तन एवं कबाड़ को जमा करके रखते हैं, जो कि एक बड़ा वास्तुदोष होता है। इसी तरह कई लोग कंजूसी के चलते टूटे-फूटे बर्तन का ही इस्तेमाल करते हैं। धन की दृष्टि से वास्तुशास्त्र में यह सबसे बड़ा दोष माना गया है। इस वास्तुदोष के कारण आपके घर में लक्ष्मी नहीं ठहरती हैं। नतीजतन, आप धन तो कमाते हैं परंतु उसको जमा नही कर पाते हैं। इसी तरह टूटा हुआ बेड एवं पलंग भी घर में नहीं रखना चाहिए। बहुत से लोग घर की छत पर अथवा सीढ़ी के नीचे कबाड़ जमा करके रखते हैं, जो वास्तुशास्त्र में धन वृद्धि का सबसे बड़ा बाधक माना जाता है।

अगर आप अपने धन में वृद्धि चाहते हैं, तो अपनी तिजोरी या लॉकर को घर के दक्षिण पश्चिम हिस्से में रखें। वास्तु के अनुसार इस स्थान को लक्ष्मी का स्थान माना गया है। धन के संचय और वृद्धि के लिए दक्षिण-पश्चिम हिस्से को शुभ और लाभकारी माना गया है। लेकिन ध्यान रहे कि घर की इस दिशा में कोई गढ्ढा या खिड़की नही होनी चाहिए।

धन की दृष्टि से घर के नलों से पानी टपकने को बहुत बड़ा वास्तुदोष माना गया है। अमूमन लोग इस दोष को अनदेखा कर देते हैं। नल से लगातार पानी टपकना यह संकेत करता है कि आपका धन धीरे-धीरे खर्च होता जा रहा है। इस वास्तु दोष को अपने जीवन में आर्थिक संकट का कारण बनने न दें और शीघ्र ही खराब नल को सही करवाएं या उसे बदल दें।

प्रात:काल बगैर नित्यक्रिया और पानी से कुल्ला किए चाय आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। यदि आप चाहते हैं कि मां लक्ष्मी का निवास आपके घर में हमेशा बना रहे तो कभी भी भूलकर जूठे हाथों से गौ, अग्नि और ब्राह्मण का स्पर्श न करें।

धन की वृद्धि के लिए अपने घर के ईशान कोण (उत्तर- पूर्व दिशा) में पवित्र नदियों जैसे गंगाजल आदि किसी शुद्ध पात्र में रखें। इस उपाय को करने से घर में सुख-शांति बनी रहती हैं और मां लक्ष्मी की कृपा से धन में वृद्धि होती है।

यदि आप अपने प्रयासों से ढेर सारा धन कमाते हैं लेकिन उसे बचा नहीं पाते तो आपके लिए यह उपाय कारगर साबित होगा। कमाए गए धन को बचाने के लिए प्रत्येक शनिवार को सरसों के तेल से चुपड़ी रोटी काले कुते को खिलाएं।

तमाम प्रयासों के बावजूद यदि आपके पास धन का संकट बना रहता है तो आप मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए इस उपाय को कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार धन की कामना करने वाले को रात में चावल, दही और सत्तू का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर लक्ष्मी का निरादर होता है।

पूजा के प्रयोग में लाए गए फूल या माला के सूख जाने पर उसे तत्काल किसी नदी में प्रवाहित कर दें। सूखे हुए फूल-मालाओं से घर में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है और मां लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं।

यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में धन का भंडार भरा रहे, तो परिवार के सभी सदस्यों के सिर पर काले तिल को सात बार उतार (उसार) कर घर के उत्तर दिशा में फेंक दें। इस उपाय से धन की किल्लत दूर होगी और धन के भंडार में वृद्धि होगी।

धन की कामना करने वाले को घर की साफ-सफाई और पवित्रता पर पूरा ध्यान देना चाहिए। मसलन, भोजन हमेशा जूते उतार कर खाना चाहिए। भोजन हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके खाना चाहिए। जूठे हाथों से धन, पूजा की चीजें, आदि नहीं छूनी चाहिए।

Back to top button