जानिए! राशि के अनुसार कौन-सा पक्षी या जानवर पालना आपके लिए रहेगा शुभ

कुछ लोगों को पक्षी या जानवर रखने का शौक होता है, कुत्ता तो अधिकतर सभी घरों में देखा जा सकता है, जो लोग अकेले रहते हैं वे अपनी सुरक्षा के लिए कुत्ता पाल लेते हैं, वहीं लोग मन बहलाने के लिए तोता घर में रखते हैं। आपको बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में किस राशि के जातक को कौनसा पक्षी या जानवर पालना चाहिए इसके बारे में बताया गया है। अगर व्यक्ति अपनी राशि को ध्यान में रखकर पक्षी या जानवर को अपने घर में रखता है तो वह उसके लिए शुभ होता है। आइए जानते हैं किस राशि के जातक को कौनसा पक्षी या जानवर पालना चाहिए .जानिए! राशि के अनुसार कौन-सा पक्षी या जानवर पालना आपके लिए रहेगा शुभ

मेष राशि :-

अपनी राशि के हिसाब से मेष राशि के जातकों को कुत्ता पालना शुभ रहता है।

वृष राशि :-

वृष राशि के जातकों के लिए बिल्ली पालना शुभ रहता है।

मिथुन राशि :-

मिथुन राशि के जातक अगर किसी पक्षी को घर में रखने की सोच रहे हैं तो तोते को घर में रखें।

कर्क राशि :-

कर्क राशि के जातकों के लिए अपनी राशि के हिसाब से गाय पालना शुभ रहता है।

सिंह राशि :-

सिंह राशि के जातकों को घोड़ा पालना चाहिए।

कन्या राशि :-

अपनी राशि के हिसाब से कन्या राशि के जातकों को मछली घर में रखने से लाभ होता है।

तुला राशि :-

तुला राशि के जातकों को तोता घर में रखना चाहिए।

वृश्चिक राशि :-

वृश्चिक राशि के जातकों अपनी राशि के हिसाब से कुत्ता पालना चाहिए।

धनु राशि :-

धनु राशि के जातकों को कछुआ पालना चाहिए।

मकर राशि :-

मकर राशि के जातक अगर किसी जानवर को घर में रखना चाहते हैं तो गाय को घर में रखें, इन्हें गाय पालने से लाभ होता है।

कुंभ राशि :-

कुंभ राशि के जातकों के लिए खरगोश पालना शुभ रहता है।

मीन राशि :-

मीन राशि के जातकों को अपनी राशि के हिसाब से सफेद चूहे पालने चाहिए।

Back to top button