जानिए, मारुति की हैचबैक एस-प्रेसो में ग्राहकों के लिए क्या होगा अलग

भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी एस-प्रेसो हैचबैक 30 सितंबर को लॉन्च होने जा रही है. इंडो-जापानीज कार निर्माता कंपनी की ये नई छोटी कार है जिसे मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 के ऊपर पॉजिशन किया जाएगा. इस कार के कई प्री-प्रोडक्शन मॉडल टेस्टिंग के दौरान देखे गए हैं और हम पहले ही इसकी काफी सारी जानकारी आपके पास पहुंचा चुके हैं. इतना ही नहीं लॉन्च से पहले ये कार डीलरशिप पहुंचना शुरू भी हो गई है. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला क्विड से होगा जिसमें भारी तौर पर फेस्लिफ्ट मॉडल में उतारा जा रहा है.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि नई मारुति सुजुकी एस-प्रेसो फ्यूचर एस कॉन्सेप्ट पर बेस्ड है, जिसे कंपनी ने 2018 ऑटो एक्सपो के दौरान पेश किया था. लॉन्च के दौरान कंपनी इसमें चार वेरिएंट्स – स्टैंडर्ड, LXI, VXI और VXI+ दे सकती है. इसके अलावा ये सभी वेरिएंट्स 10 ट्रिम और ट्रांसमिशन विकल्प के साथ उपलब्ध होंगे. इसमें कंपनी स्टैंडर्ड, स्टैंडर्ड (O), LXI, LXI (O), VXI, VXI (O), VXI+, VXI AGS, VXI (O) AGS, और VXI+ AGS दे सकती है.
कंपनी के हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर मारुति सुजुकी एस-प्रेसो बनाई जा रही है, जिस पर वैगन आर, स्विफ्ट, इग्निस, बलेनो, डिजायर और अर्टिगा बनी हैं. इसकी लंबाई 3665 mm, चौड़ाई 1520 mm और ऊंचाई दो वैकल्पिक 1549 mm और 1564 mm में आएगी. इसका व्हीलबेस 2380 mm होगा। इसके अलावा कंपनी इसमें दो व्हील साइज 13-इंच और 14-इंच दे सकती है. यानी नई एस-प्रेसो कंपनी की ऑल्टो के मुकाबले ज्यादा चौड़ी और लंबी होगी.दिखने में नई मारुति एस-प्रेसो कई एसयूवी जैसे स्टाइलिंग एलिमेंट्स के साथ आएगी.
इसके अलावा इसमें मस्कुलर बंपर, ग्रिल पर यू शेप्ड एलिमेंट्स, आकर्षक हेडलैंप्स और रियर में चौड़ा बंपर और हॉरिजोन्टल टेललैंप्स दिए जाएंगे।नई मारुति एस-प्रेसो में कंपनी 7 इंच का स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम देगी, जो कि वैगनआर के टॉप-एंड वेरिएंट में देखने को मिलता है. कंपनी इसमें डुअल एयरबैग्स, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफॉर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) और रिवर्स पार्किंग सेंसर्स स्टैंडर्ड देगी।मारुति सुजुकी एस-प्रेसो में ऑल्टो के10 वाला BS VI 998cc, थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा. यह इंजन 5500 rpm पर 67 bhp की पावर और 3,500 rpm पर 90 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और एक 5-स्पीड AGS (ऑटो गियर शिफ्ट) से सुसज्जित किया गया है.





