जानिए तबलीगी जमात में लखनऊ और प्रयागराज से कितने लोग हुए शामिल!

लखनऊ. दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज़ (Nizamuddin Markaz) में तबलीगी जमात में शामिल हुए उत्तर प्रदेश के 157 लोगों की खोज में संबंधित जिला प्रशासन ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है. लखनऊ से खबर मिल रही है कि यहां के 20 चिह्नित लोग अभी तक लखनऊ नहीं लौटे हैं. सूत्रों के मुताबिक, ये सभी 20 लोग अभी दिल्ली में ही हैं. वहीं, प्रयागराज मंडल के भी लोगों के अभी दिल्ली में ही होने की सूचना है.आगरा से भी खबर आ रही है यहां से तबलीगी जमात के जलसे में शामिल होने गए लोग अभी दिल्ली में ही हैं. बता दें कि ताजनगरी के तीन लोगों की सूचना थी कि ये निजामुद्दीन मरकज़ गए थे.
बता दें कि प्रयागराज मंडल से भी 11 लोगों के शामिल होने की सूचना थी. इनमें आठ लोग प्रयागराज के मऊ आइमा और तीन लोग प्रतापगढ़ जिले के थे. प्रयागराज जोन के आईजी केपी सिंह ने एलआईयू जांच में पाया है कि सभी लोग जमात के बाद से दिल्ली में ही ठहरे हुए हैं. उन्होंने कहा कि जमात में शामिल लोगों के यहां न आने से कोरोना का फिलहाल कोई खतरा नहीं है.
बता दें रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के करीब 157 लोग पुलिस ने चिन्हित किए हैं, जो इस जमात में शामिल हुए थे. इनकी 19 जिलों में तलाश की जा रही है. निजामुद्दीन मरकज मामले के सामने आने के बाद मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी दौरे रद्द करते हुए लखनऊ में हाईलेवल मीटिंग बुला ली है.

Back to top button