जानिए ग्रीन टी से होने वाले कई गजब के फायदे

ग्रीन टी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है। सलाह दी जाती है कि काली चाय या कॉफी छोड़कर ग्रीन टी पीनी चाहिए, लेकिन इसमें ऐसा क्या है जो इसे सेहत के लिए फायदेमंद बनाता है?

द अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन के अनुसार, इस चाय में पॉलीफेनॉल्स प्रचूर मात्रा में होता है, जिसमें एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-कैंसर और एंटी-बैक्टीरियल व एंटी-वायरल गुण होते हैं। ग्रीन टी में पॉलीफेनोल कैटेकिन होता है, जो बुरे कोलेस्ट्रॉल को दूर करने का रामबाण इलाज है। इसके अलावा इसमें एमिनो एसिड, एंजाइम, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, कैल्शियम, मैंगनीज, विटामिन-बी 6, विटामिन-सी, प्रोटीन और थियनाइन होते हैं।
यह भी पढ़ें: माथे की ये लकीरें बदल देंगी आपकी किस्मत, जानिए धन से जुड़ी लकीर…
नियमित ग्रीन टी पीने से बुरा असर करने वाले एलडीएल-कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 2.19 मिलीग्राम तक घट सकती है, लेकिन अच्छी बात यह है कि इससे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल पर कोई असर नहीं पड़ता है।
ग्रीन टी पीने के फायदे-
-ग्रीन टी का सबसे बड़ा फायदा इसकी वजन घटाने की क्षमता है। सुबह खाली पेट पीने से यह फायदा मिलता है। -ग्रीन टी में शहद, नींबू का रस और मेथी पाउडर मिलाकर पिया जाए तो कई गुना फायदा होता है। बिना चीनी के ग्रीन-टी में बिल्कुल कैलोरी नहीं होती हैं।
-ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट कई तरह से फायदा पहुंचाती है। सामान्य सिर दर्द होने पर एक कप ग्रीन टी तत्काल फायदा पहुंचाती है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। साथ ही कोलेस्ट्रॉल में कमी आने से व्यक्ति सेहतमंद महसूस करता है। उसे अच्छी नींद आती है, जिसे दिनभर तरोताजा महसूस करता है।
-बच्चों और बुजुर्गों को भी बिना किसी संकोच के ग्रीन टी पिलाई जा सकती है। यहां तक कि लड़कियों में पीरियड्स के दौरान दर्द में राहत दिलाने का काम भी ग्रीन टी करती है।
-ग्रीन टी में मौजूद पॉलीफेनोल्स से शुगर कंट्रोल होती है यानी यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है। इसमें एंटी−डायबीटिक तत्व स्वस्थ्य लोगों को शुगर से दूर रखते हैं।
-ग्रीन टी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल तत्व इसे मुंह के लिए फायदेमंद बनाते हैं। इसके सेवन से बैक्टीरियल प्लॉक कंट्रोल होते हैं, जो दांतों या मसूड़ों की बीमारी का कारण बनते हैं। ग्रीन टी में फ्लोराइड होता है जो दांतों को खराब होने से बचाता है।
-ग्रीन टी में कैटेकिन होता है, जिसके कारण बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। यानी इसके नियमित सेवन से ऑटोइम्युन रोगों के होने की आशंका घट जाती है। ग्रीन टी पीने वालों में कैंसर की आशंका कम होती है। ग्रीन टी में एंटीएजिंग गुण होते हैं। साथ ही यह लिवर को फायदा पहुंचाती है।
-ग्रीन टी न केवल पीने, बल्कि अलग-अलग तरह से शरीर पर लगाने से सुंदरता भी बढ़ाती है। ग्रीन टी के उबले हुए पानी में शहद और नींबू मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। इससे निखार आता है और झुर्रियां कम होती हैं। इसके अलावा मस्से दूर करने में भी इसका उपयोग होता है। इसे सिर में लगाने से बाल काले होते हैं और झड़ना कम होते हैं।





