जानिए क्या हैं सर्दी में तिल खाने के फायदे

सर्दी में तिल खाने की सलाह तो सब देते हैं पर क्या आप जानते हैं कि ऐसा क्यों कहा जाता है? तिल का सेवन सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. यह विटामिन, मिंरल्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्निशियम, फाइबर, कॉपर, जिंक प्रोटीन आदि से भरपूर है. इसमें कई बीमारियों को दूर करने की ताकत होती है. 
जानिए सर्दी में तिल खाने के अनेको फायदेआइए जानते हैं क्या हैं तिल खाने के फायदे: 

– तिल हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है. कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि तिल में पाया जाने वाला तेल हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है और दिल पर ज्यादा भार नहीं पड़ने देता यानी दिल की बीमारी दूर करने में भी सहायक है तिल. 
– चूंकि तिल में भरपूर मात्रा में विटामिन और मिंरल्स पाए जाते हैं तो इसका सेवन कैंसर के खतरे को भी कम कर सकता है. 
– तिल में मौजूद मैग्निशियम डायबिटीज के होने की संभावना को भी दूर कर सकता है. जिन्हें शुगर की बीमारी हो चुकी है उनके लिए भी बहुत फायदेमंद सिद्ध होता है तिल खाना. 
– तिल में पाया जाने वाला कैल्शियम , जिंक आदि हड्डियों को मजबूत बनाने में बहुत फायदेमंद है. 
– फाइबर होने की वजह से तिल खाना पाचन क्रिया को सही रखता है और कब्ज की समस्या भी दूर होती है. 
– शरीर में खून की मात्रा को सही बनाए रखने में भी मददगार है तिल. 
– बाल और त्वचा को मजबूत और सेहतमंद रखने के लिए रोजाना तिल का सेवन बहुत ही लाभकारी माना जाता है. 
– तिल में मौजूद प्रोटीन पूरे शरीर को भरपूर ताकत और एनर्जी से भर देता है. इससे मेटाबोलिज्म भी अच्छी तरह काम करता है.

नोट: 
– तिल का अत्याधिक सेवन पेट की दिक्कत भी पैदा कर सकता है, इसीलिए इसे ज्यादा नहीं बल्कि एक छोटा चम्मच खाना ही काफी है. 

 
 
Back to top button