जानिए क्या-क्या हो सकते है घी से नुकसान

सभी घी को सेहत का खजाना मानते हैं लेकिन इसके नुकसान के बारे में शायद ही कोई जानता हो। जी हां, जिस तरह से हर चीज की कुछ खूबियां और नुकसान होते हैं, उसी तरह घी के भी अपने फायदे और नुकसान है। आइए जानते हैं घी से होने वाले नुकसान के बारे में।
– प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए लेबर पेन से पहले तो घी फायदेमंद है लेकिन प्रेग्नेंसी की शुरुआत में ये घातक हो सकता है। इसलिए प्रेग्नेंसी के शुरू के कुछ महीनों में घी खाने से बचें..

– घी अधिक खाने से अपच और लूज-मोशन की समस्या हो सकती है।
– सर्दी और कफ की शिकायत हो तो घी से दूरी बनाएं। घी के सेवन से कफ बनने लगता है और आपकी ये समस्या भयानक रूप ले सकती है।
– अगर आपको लगे की आपने घी अधिक खा लिया है तो तब तक कुछ ना खाएं जब तक घी पूरी तरह से पच ना जाएं। इसके लिए आप हर आधे घंटे में गुनगुने पानी का सेवन कर सकते हैं।





