जादू दिखाने के बहाने करता था महिलाओं से छेड़छाड़, पुलिस ने किया…

चीन में एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। जादू दिखाने के बहाने एक जादूगर महिलाओं की छाती पर हाथ लगाता था। उसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है, जिसमें वह खुलेआम महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करता हुआ नजर आ रहा है।
जादू दिखाने के बहाने करता था महिलाओं से छेड़छाड़, पुलिस ने किया...
 
वीडियो 14 जून को अपलोड किया गया था, जिसमें जादूगर महिलाओं की छाती पर सिक्का रखकर जादू दिखाने की बात करता है। वह महिलाओं से कहता है कि सिक्का जादू से ब्रा के अंदर चला जाएगा। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने शख्स के खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
 
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार युवक का नाम जू है जिसकी उम्र 26 साल है। जू ने जो वीडियो अपलोड किया है उसमें वह 7 महिलाओं के पास जाता है और उनसे जादू दिखाने की बात करता है। जादू दिखाने के लिए वह महिलाओं से सिक्का अपनी छाती पर रखने लिए कहता है, जिसके बाद वह बहाने से उनकी छाती पर हाथ रखता है। 

यह भी पढ़ें: संपत्ति घटने के बाद भी पाक पीएम नवाज़ का अरबपति का दर्जा बरकरार

जादू खत्म होने पर वह सिक्का नीचे गिरा देता है और ऐसे दिखाता है जैसे उसका जादू असफल हो गया है। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने जू को गिरफ्तार कर लिया है। जू के साथ-साथ पुलिस ने उसके कैमरामैन को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button