जांच के नतीजों से डर रहे बादल, नौटंकी करना बंद करें: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह

बेअदबी मामले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तरफ से गिरफ्तार करने की दी गई चुनौती को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नौटंकी करार दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी नौटंकी अकालियों की राजनीतिक तौर पर छिनी हुई जमीन फिर हासिल करने में मददगार साबित नहीं होगी।जांच के नतीजों से डर रहे बादल, नौटंकी करना बंद करें: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह

कैप्टन ने कहा कि बेअदबी मामलों संबंधी रंजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट की पृष्ठभूमि में बादल अपनेआप को अलग-थलग महसूस कर रहे हैं। यदि उनके (बादल) पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है तो वह शोर क्यों मचा रहे हैैं। उन्होंने कहा कि बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के संबंध में कभी भी बादल या किसी अन्य का नाम नहीं लिया गया। ऐसे में अब बादल की यह प्रतिक्रिया उनके गुनाहगार अक्स का जताती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने यह बार -बार स्पष्ट किया है कि गोलीबारी की घटनाओं में मारे गए बेकसूर लोगों के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह ओहदे या राजनैतिक तौर पर कितना ही कद्दावार क्यों न हो। उन्होंने कहा कि यदि बादल इसको अपने लिए खतरा होने के तौर पर देखते हैं तो इसका यही मतलब निकाला जा सकता है कि वह एसआइटी की जांच से निकलने वाले नतीजों से डरते हैं।

जांच में सरकार की दखलअंदाजी नहीं

कैप्टन ने अपने स्टैंड को फिर दोहराते हुए कहा कि वह राजनैतिक बदलाखोरी की राह पर नहीं चलेंगे और कानून को स्वयं अपना रास्ता अपनाने की इजाजत देंगे। गोलीकांड की जांच के लिए विशेष जांच टीम के गठन का फैसला विधानसभा में लिया गया था और यह टीम पूरी तरह स्वतंत्र एजेंसी है। इमें सरकार की किसी तरह की दखलअंदाजी नहीं है।

Back to top button