‘जवानी में कैसी होंगी?’ मेहंदी समारोह में दादी ने एश्वर्या राय के गाने पर धांसू डांस कर मचाया धमाल!

शादी के मौके पर घर के सदस्यों का डांस करने का भरपूर मौका मिलता है. ऐसे में कुछ रिश्तेदार तो तैयारी भी करते हैं वहीं कुछ रिश्तेदार डांस करने में संकोच करते हैं और वो तब तक डांस नहीं करते जब तक कि उनसे बहुत ज्यादा गुजारिश नहीं की जाती है. पर आजकर तो परिवार के सदस्य खास तैयारी करते हैं और इसके लिए बाकायदा डांस प्रैक्टिस के लिए एक एक्सपर्ट तक को बुलाया जाता है. इस मौके पर कई लोग तो साधारण सा डांस करते हैं और उन्हें सिम्पस स्टेप्स भी सिखाई जाती हैं. पर कुछ लोग वाकई सभी को हैरान कर देते हें. एक वायरल वीडियो में एक दादी ने एश्वर्या राय पर फिल्माए गए गाने पर जोरादर डांस कर सभी को चौंका दिया है.

मेहंदी में दादी की डांस
आज कल शादी में मेंहदी एक खास कार्यक्रम होता जा रहा है. डांस के लिहाज से भी इस कार्यक्रम को अब ज्यादा अहमियत मिल रही है. वहीं कई जगह लेडीज़ संगीत एक बड़ा कार्यक्रम होता है. लोग अलग-अलग जगह अलग तरह के कार्यक्रम प्लान करते हैं कई बार रिसेप्शन में भी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित कर लिया जाता है जिसे अधिक से अधिक रिश्तेदारों की भागीदारी हो सके. इस वीडियो में हम दादी के मेहंदी के कार्यक्रम में डांस करते देख रहे हैं.

दादी के ग्रेसफुल मूव्ज़स
वीडियो में बैकग्राउंड में बंटी और बबली फिल्म के गाने कजरारे कजरारे पर एक दादी ने बहुत ही बढ़िया डांस किया है. उसके ग्रेसफुल मूव्ज ने वीडियो को वायरल कर दिया है. वैसे तो वीडियो में उनके साथ घर के कुछ और सदस्य भी डांस कर रहे हैं. लेकिन दादी के स्टेप्स इतने शानदार थे कि सभी का फोकस उन्हीं पर हो गया था.

जवानी में कैसा डांस करती होंगीं?
वीडियो को इंस्टाग्राम पर पुणे से @3dt_dance_crew_pune अकाउंट से शेयर किया गया था. इसे अब तक 7 करोड़ 17 लाख व्यूज़ मिल चुके हैं और 84.9 हजार लोगों ने इस पर कमेंट किया है. कमेंट सेक्शन के कैप्शन में भी यूज़र ने, “अज्जी का कमाल” लिखा है. कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने यही लिखा है, जब दादी अपनी युवावस्था में डांस करती होंगी तो कैसी दिखती होंगी.

कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा है, “उम्र महज़ एक संख्या है.”दूसरे यूज़र ने लिखा है, “अज्जी ने तो मेहंदी के डांस के स्टैंडर्ड ही बढ़ा दिया.“ तीसरे यूजर ने लिखा, “अमिताभ बच्चन की गर्लफ्रेंड मिल गई. ” एक अन्य यूज़र ने लिखा, “सावधान पुराने खिलाड़ी मैदान में उतर गए हैं” एक और ने दादी की खुशी पर लिखा, “इसको बोलते लाईफ का आनंद लेना” वहीं एक ने लिखा, “इस बुढ़ापा में भी दादी ने तो जवानी का रिकॉड तोड़ दिया है”

Back to top button