जवान बेटी को देखकर डोल गई हवस के पुजारी पिता की नीयत

एजेंसी/ गाजियाबाद । हवस के पुजारी शख्स ने पिता-पुत्री के रिश्ते को कलंकित करते हुए सगी बेटी को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बेटी पर पिता की कई दिनों से नीयत खराब थी। पत्नी की अनुपस्थिति में पिता ने कमरे में आया और छेड़छाड़ के बाद दुष्कर्म की कोशिश की।
पीड़िता ने मां के घर वापस आने पर उसे पूरी घटना की जानकारी दी। पूरा माएसएचओ कविनगर अशोक शिशोदिया ने बताया कि मामले में जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामला गाजियाबाद के राजनगर इलाके का है।
पीड़ित लड़की 16 साल की है और वह नजदीक के स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती है। पीड़ित लड़की की माने तो उसके पिता की काफी दिनों से उस नीयत खराब थी। इससे पहले भी पिता ने उसके साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था, लेकिन लड़की ने इसे सामान्य घटना मानकर टाल दिया।
मामला दबाने की फिराक में था परिवार
पीड़िता का कहना है कि कार्रवाई की बात आई तो परिजन इज्जत की दुहाई देने लगे। हालांकि, पीड़िता ने मां के घर वापस आने पर उसे पूरी घटना की जानकारी दी थी, लेकिन इस कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद परिजनों ने भी पहले मामले को दबाने का दबाव बनाया,किन पीड़िता को घटना नागवार गुजरी। जिसके चलते शनिवार को उसने पिता के खिलाफ शिकायत दी।
वहीं, पुलिस मामले में पूरी सतर्कता बरत रही है। एसएचओ कविनगर अशोक शिशोदिया ने बताया कि मामले में जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।





