सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले एक जवान ने पीएम मोदी को लिखा ख़त

नई दिल्ली : एलओसी पारकर सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले एक जवान ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा है। पत्र में उसने मोदी सरकार और इंडियन आर्मी को लेकर कुछ बातें कही हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले जवान ने पीएम मोदी को लिखा ख़त
रखते हैं जान हथेली पर, हम चलते सीना तान कर, देश के लिए लड़ते हुए गर्व का अनुभव करते हैं। मोदी हमारे हीरो हैं, आतंकवादियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक में जान हथेली पर लेकर हिस्सा लेने वाले महोबा के वीर सपूत आशीष ने एक हिंदी अखबार से विशेष बातचीत की।
सैनिक ने देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आपरेशन के संदर्भ में तो कुछ नहीं कहा लेकिन पीएम मोदी जी की तारीफ की।
 
हम देश के लिए लड़ते हैं, देश के नेता हमारे लिए क्या कह रहे हैं इस बात से हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। सर्जिकल स्ट्राइक के प्रश्न पर कुछ भी बताने से इंकार किया। कहा देश की सुरक्षा के लिए यह सही नहीं है। सर्जिकल स्ट्राइक में पाकिस्तान को करारा जवाब देने वाले महोबा के चरखारी क्षेत्र के रिवई गांव निवासी सैनिक आशीष द्विवेदी पुत्र कैलाश द्विवेदी ने अपने विशेष साक्षात्कार में कहा कि हम सैनिकों को प्रधानमंत्री मोदी जी पर गर्व है।
 उन्होंने हम सैनिकों का हौसला बढ़ाया है। देश के अन्य नेताओं के वक्तव्यों पर हमें कुछ भी नहीं कहना है। हम तो देश की रक्षा करने में अपनी जान देने वालों में से हैं। कोई क्या कह रहा है इस पर हम ध्यान ही नहीं देते। अनाप शनाप बोलने वालों को सैनिक की कर्मठता देखनी चाहिए।
 
आशीष ने बताया कि उनके साथ सर्जिकल स्ट्राइक में बुंदेलखंड के बबेरू निवासी नवल किशोर व हमीरपुर जिले के राठ के उपदेश राजपूत भी इस शामिल रहे हैं। वह अपने घर दीपावली के पर्व पर अवकाश लेकर रविवार को अपने घर महोबा जिले के चरखारी कस्बे के रिवई गांव पहुंचे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button