जल्द ही पापा बनने वाले हैं कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, बीवी गिन्नी हैं गर्भवती

कॉमेडियन कपिल शर्मा के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आ रही है कि कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ प्रेग्नेंट है।

 मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कपिल के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। कपिल को जबसे इस खुशखबरी के बारे में पता चला है तबसे वो गिन्नी का बहुत ध्यान रख रहे हैं। कपिल ने शो की शूटिंग को भी इस तरह निर्धारित कर लिया है कि वो गिन्नी के साथ कुछ समय बिता सकें और उनका ख्याल रख सकें। इसके साथ ही गिन्नी अब कपिल के साथ शूट पर भी रहती हैं जिससे दोनों ज्यादा समय साथ रह सकें। इतना ही नहीं, कपिल के अलावा शो की टीम भी गिन्नी का अच्छे से ख्याल रखती है।’

 कपिल और गिन्नी चतरथ ने 12 दिसंबर, 2018 के दिन एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी पंजाब के जलंधर में हुई थी, जबकि उनका रिसेप्शन अमृतसर, मुंबई और दिल्ली तीन जगहों पर हुआ था।

हाल ही में कपिल के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। दरअसल, कपिल का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन में दर्ज हुआ है। इस खुशी के बाद कपिल को अब ये बड़ी खुशी भी मिल गई है।

                                                           कपिल शर्मा और उनकी  पत्नी गिन्नी चतरथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button