जय खोकर मामले में सीएम सख्त – दोषियों के विरुद्ध 24 घंटे में हो कार्रवाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष संजय खोकर की ह्त्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने श्री खोकर के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है।
सीएम योगी ने इस प्रकरण में जांच कर दोषियों के विरुद्ध 24 घंटे में विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रकरण में जवाबदेही भी तय की जाए। सीएम योगी निर्देश के बाद सूबे का पुलिस महकमा सक्रीय हो गया है।





