जम्मू-कश्मीर में लद्दाख को अलग संभाग बनाने पर महबूबा व उमर ने किया स्वागत

जम्मू और कश्मीर डिवीजन के बाद अब लद्दाख को अलग डिवीजन का दर्जा मिलने पर कश्मीर के लगभग सभी राजनीतिक दलों ने इसका स्वागत किया है। इसमें एक बात और सामने आई कि इन दलों ने चिनाब वैली और पीर पंजाल को भी अलग डिवीजन की मांग रखी। इसे देख लगता है कि विधानसभा और लोकसभा चुनाव में इन दलों का यह एक चुनावी मुद्दा बनेगा। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती ने इस कदम का स्वागत किया है।जम्मू-कश्मीर में लद्दाख को अलग संभाग बनाने पर महबूबा व उमर ने किया स्वागत

महबूबा ने कहा कि राज्यपाल बाकी क्षेत्रों को अनदेखा कर भाजपा के एजेंडे को पूरा कर रहे हैं। लद्दाख एक दूरदराज इलाका है, हालांकि वहां हिल डेवलपमेंट काउंसिल है, लेकिन उसके बावजूद भी हम इस कदम का स्वागत करते हैं। महबूबा ने कहा कि पीर पंजाल और चिनाब वैली का इलाका भी काफी दूरदराज और पिछड़ा हुआ है वो आबादी के लिहाज से भी बड़ा है।

इसलिए उन्हें भी डिवीजन का दर्जा दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज का जो राज्यपाल का फैसला है मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसके पीछे इनकी क्या मंशा है। क्योंकि अगर नीयत साफ होती तो इन इलाकों को भी एक अलग डिवीजन का दर्जा दिया जाना चाहिए, ऐसे फैसले रोज नहीं लिए जाते।

महबूबा ने कहा कि उन्हें लगता है कि कहीं न कहीं गवर्नर साहब भाजपा का ऐजंडा चला रहे हैं क्योंकि भाजपा नहीं चाहती कि पीर पंजाल और चिनाब वैली को अलग डिवीजन का दर्जा दिया जाए। भाजपा इसके खिलाफ रही है, क्योंकि इससे पहले जब हमने सरकार में रहते हुए ट्राईबल फारेस्ट एक्ट, तीन नए डिवीजन (लद्दाख, चिनाब वैली और पीर पंजाल) की बात रखी थी तब भाजपा इसके खिलाफ थी।

उधर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने भी इस फैसले का स्वागत किया और कहा कि अगर नेकां सत्ता में आती है तो पीर पंजाल और चिनाब वैली को भी डिवीजन का दर्जा देंगे। ट्वीट में उमर ने लिखा, 2019 के चुनाव के बाद जेएंडके के लोगों को हमारी सरकार पर विश्वास करना चाहिए, क्योंकि पहले से ही हमारे क्षेत्रीय स्वायत्तता के वादे के अनुसार चिनाब वैली और पीर पंजाल क्षेत्रों को डिवीजन का दर्जा दिया जाएगा।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, हम क्षेत्रीय और उप-क्षेत्रीय आकांक्षाओं का ध्यान रखेंगे। हम गवर्नर के पिक एंड चूज को नहीं अपनाएंगे, लेकिन इसके बजाय एक समग्र दृष्टिकोण लेंगे और व्यापक समस्याओं का समाधान करेंगे। हमारी क्षेत्रीय स्वायत्तता का दस्तावेज हमारा खाका होगा।

पीपुल कांफ्रेंस ने भी ट्वीट में लिखा, लद्दाख के लिए अलग डिवीजन के निर्माण का स्वागत करते हैं। उनके दुखों का अंत करता है। समान रूप से महत्वपूर्ण पीर पंजाल और चिनाब के लिए अलग डिवीजनों की मांग है। छोटे डिवीजनों से शासन में सुधार होगा। यह निवासियों के लिए एक बड़ी राहत होगी।

Back to top button