जम्मू-कश्मीर: बाइक पर जा रहे स्टील कारोबारी की गट्टू डोर से गला कटने से मौत

जम्मू में मंदिर जा रहे स्टील कारोबारी साहिल शर्मा की गला कटने से मौत हो गई जब फ्लाईओवर पर उनकी बाइक गट्टू डोर की चपेट में आ गई। पहले भी कई हादसों के बावजूद प्रतिबंधित गट्टू डोर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई है, जिससे लगातार घटनाएं हो रही हैं।
प्रतिबंधित गट्टू डोर से गला कटने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई। दोमाना के रहने वाले साहिल शर्मा (36) अपनी पत्नी साधना के साथ बावे मंदिर माता के दर्शन करने जा रहे थे।
शनिवार शाम जैसे ही वे पाल्म आईलैंड मल्टीप्लेक्स के पास फ्लाईओवर पर पहुंचे तो डोर की चपेट में आ गए। मृतक साहिल का अपना स्टील का कारोबार था। नवाबाद पुलिस स्टेशन में इसे लेकर फिलहाल एक्सीडेंट का मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी दीपक पठानिया का कहना है कि जांच कर रहे हैं कि हादसे की वजह क्या रही।साहिल के भाई आयुष शर्मा ने बताया कि शाम पांच बजे के करीब भाभी का फोन आया। उन्होंने बताया कि फ्लाईओवर पर डोर से भाई का गला कट गया। गला कटते ही उन्होंने बाइक रोकी।
खून बहुत बह रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से हम अस्पताल पहुंच गए हैं। इसके बाद मैं अस्पताल पहुंचा जहां देखा कि भाई की मौत हो चुकी है। डोर गले के अंदर तक घुसी हुई थी। शव को जीएमसी के शवगृह में रखा गया है। रविवार को पोस्टमार्टम होगा।
पता नहीं था घर पर ही ऐसा हो जाएगामृतक के भाई आयुष का कहना है कि शनिवार सुबह अपने भाई के साथ इसी बात को लेकर चर्चा कर रहा था। परिवार के बाकी लोग भी बैठे हुए थे। सब कह रहे थे कि डोर से गला कटने से मौत हो जाती है। ऐसी बहुत वारदात हो रही हैं। हमें क्या पता था कि घर पर ऐसी वारदात हो जाएगी। आयुष का कहना है कि भाई और भाभी अक्सर मंदिर जाते थे।
ये तो गनीमत है कि बच्चे घर पर थे। भाई की एक बेटी और एक बेटा है।
चेताने के बाद भी गट्टू डोर पर प्रतिबंध नहींअमर उजाला ने 14 जुलाई के संस्करण में सावधान। सड़कों से निकलती गट्टू डोर चीर न दे गला शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। डोर को लेकर चेताया गया था, लेकिन चेते नहीं। नतीजा एक और जान प्रतिबंधित डोर की वजह से चली गई।
बीते वर्ष ही हुई थी एक व्यक्ति की मौत
बीते वर्ष 20 अगस्त 2024 को जम्मू के फ्लाईओवर से दो बाइक सवार गुरमिंदर सिंह और परविंदर सिंह नीचे गिर गए। इसमें परविंदर सिंह की जान चली गई। हादसे के दिन तो नीचे गिरने का कारण पता नहीं चला। दूसरे दिन गुरमिंदर को जब होश आया तो उसने बताया कि बाइक पर चलते वक्त वह लोग डोर की चपेट में आ गए। इसमें उलझ कर बाइक से नियंत्रण चला गया। वह पुल से नीचे गिर गए।
अभी 13 जुलाई को ही दंपती चपेट में आया थाइसी महीने 13 जुलाई को बिश्नाह के पास रिंग रोड पर बाइक से जा रहा एक दंपति डोर की चपेट में आ गया था। इससे एक व्यक्ति का गला कट गया था। उसके गले में 7 टांके गले।
पहले भी कई वारदात हो चुकीं
केस 123 अगस्त 2021 को जम्मू के सरवाल क्षेत्र में छह वर्ष का मासूम ध्रुव घायल हो गया। ध्रुव का गट्टू डोर से गला कट गया। वह दो दिन तक अस्पताल में रहा। खून इतना बह चुका था कि दो दिन बाद सांसें थम गईं।
केस 2एक सितंबर 2023 गांधीनगर पुलिस थाने में तैनात वाल्मीकि काॅलोनी के रहने वाले पुलिसकर्मी भारत चंद गट्टू डोर से घायल हो गए। बाइक पर जाते समय पतंग की गट्टू डोर उनके गले में आ फंसी। इसके पहले की वह इसे निकालते डोर गले को चीर गई। यहां तक कि इससे बचने के लिए हाथों पर भी गहरे घाव हो गए। कर्मी के गले पर 20 टांके लगे।





