जम्मू-कश्मीर CM महबूबा मुफ्ती के बयान से फूटा आक्रोश, हिंदू जागरण मंच ने फूंका पुतला

राष्ट्रीय ध्वज को लेकर जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के बयान के विरोध में सोमवार को हिंदू जागरण मंच का आक्रोश फूट गया।  सोमवार को उन्नाव के बड़ा चौराहा पर महबूबा मुफ्ती का पुतला जलाकर विरोध किया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने कश्मीर में राष्ट्रपति शासन भी लगाने की मांग की। 
जम्मू-कश्मीर CM महबूबा मुफ्ती के बयान से फूटा आक्रोश, हिंदू जागरण मंच ने फूंका पुतला
जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष दर्जे को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर हाल ही में महबूबा मुफ्ती ने बयान देते हुए कहा था कि घाटी में तिरंगे को थामने वाला कोई नहीं मिलेगा। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री की ओर से बयान जारी होने के बाद से ही विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया था। सोमवार को शहर में हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ बड़ा चौराहा पर महबूबा मुफ्ती के विरोध में प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका।

विरोध प्रदर्शन के दौरान विमल द्विवेदी ने कहा कि अब समय आ गया है कि कश्मीर से आर्टिकल 370 को समाप्त कर दिया जाए। उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और सरदार पटेल के विरोध के बावजूद इसे लागू किया गया। कश्मीर को मिले विशेष दर्ज के चलते यहां पाकिस्तान का कोई भी व्यक्ति कश्मीरी लड़की से शादी कर सकता है। ऐसे में वहां के नागरिकों को कश्मीर की नागरिकता भी आसानी से मिल जाती है। यह खतरनाक है। महबूबा मुफ्ती का पुतला फूंकने के साथ ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। इस दौरान जिला अध्यक्ष अजय त्रिवेदी, नगर अध्यक्ष विकास सिंह सेंगर, मनीष अवस्थी, नगर महामन्त्री धर्मेन्द्र शुक्ला, तुषार अवस्थी, आदित्य सैनी, कुलदीप यादव, शुभम कनौजिया, नितिन सिंह, कृष्णा शुक्ला भी मौजूद रहे।

 
 
Back to top button