जब डॉक्टर को करना पड़ा टेडी बीयर का असली ऑपरेशन, वजह जानकर पूरी दुनिया हुई हैरान…

इस बात को सुनकर भी आप हैरानी में पड़ जायेंगे कि किसी बड़े डॉक्टर ने एक टेडी बीयर का ऑपरेशन कर डाला। कनाडा में ऐसा ही हुआ है जहां पर एक सर्जन ने टैडी को पहले एनेस्थीसिया का इंजेक्शन दिया और फिर उसका ऑपरेशन किया।
ऐसा मज़ाक में नहीं बल्कि असल में हुआ है। इस डॉक्टर का नाम डेनियल नीली है जिसने ये ऑपरेशन किया है।
डॉक्टर ने किया टेडी बीयर का ऑपरेशन:
इसकी कहानी कुछ ऐसी है कि जैक्सन मैकी नाम का एक 8 साल का बच्चा है जिसके ब्रेन की सर्जरी इसी डॉक्टर के ऊपर थी। जब जैक्सन को डेनियल के पास ऑपरेशन के लिए लाया गया तो उसने अपनी टेडी का इलाज करने को कहा और बोला वो बहुत बीमार है और वो उसका इलाज कर दें।
17 महीने तक प्रेग्नेंट रही ये महिला, वजह सुनकर आपके भी कान हो जाएंगे खड़े
ऐसे में डॉक्टर ने भी इंकार नहीं किया बल्कि उसकी बात मान ली। इसी के बाद डॉक्टर टेडी को ले गए और उसका इलाज कर दिया।





