जब एक बच्ची ने Akshay Kumar के छुए पैर, मांगी मदद; फिर क्या बोले खिलाड़ी कुमार?

कई बार सेलिब्रिटीज लाखों फैंस के लिए सिर्फ एक आइडल ही नहीं होते हैं, बल्कि वह कभी-कभी कुछ फैंस के लिए उनकी आखिरी उम्मीद भी बन जाते हैं। कई फैंस हैं जो सेलिब्रिटीज से मदद की गुहार लगाते हैं और एक्टर्स या एक्ट्रेसेस मदद करने से नहीं हिचकते हैं।

अक्षय कुमार भी उन्हीं में से एक हैं। हाल ही में खिलाड़ी कुमार के नाम से मशहूर एक्टर ने अपनी दरियादिली दिखाई जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार
हुआ यूं कि आज यानी 15 जनवरी 2026 को मुंबई में BMC इलेक्शन है और अक्षय भी अपना वोट डालने के लिए घर से बाहर निकले। जैसे ही अभिनेता वोटिंग बूथ पर पहुंचे, पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और एक्टर ने अपने फैंस से वोट देने की अपील की। इस बीच वोटिंग के बाद जब अभिनेता अपने घर जा रहे थे, उसी वक्त एक बच्ची उनके पास आई और मदद की गुहार लगाने लगी।

बच्ची की गुहार पर क्या बोले अक्षय कुमार?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अक्षय कुमार के पास आती है और बोलती है कि उनके पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं। प्लीज मदद कर दो। अक्षय के बॉडीगार्ड बार-बार कहते हैं कि अभी नहीं। वह उन्हें ऑफिस बुलाते हैं और नंबर देने की भी बात कहते नजर आ रहे हैं। इतने में बच्ची से अक्षय कहते हैं कि वह उनके बॉडीगार्ड से बात करें। उन्होंने गार्ड से भी बच्ची की डिटेल्स लेने की बात कही। बच्ची एक्टर के पैर छूने लगी। फिर एक्टर जाते-जाते भी बॉडीगार्ड से बच्ची की हेल्प करने के लिए कहते हैं।

फैंस ने की अक्षय कुमार की तारीफ
जैसे ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आया, हर कोई उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहा है। एक यूजर ने कहा, “अक्की (अक्षय) का दिल बहुत साफ है।” एक ने कहा, “सलमान खान और अक्षय कुमार दोनों बड़े दिल के हैं।” एक यूजर ने उनकी लंबी उम्र की कामना की। एक ने कहा, “अगर आप किसी की मदद करते हैं तो यह असली हीरोगीरी है।”

Back to top button