यूपी चुनाव: कैराना में आज जनसभा करेंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंह

कैराना में आज जनसभा करेंगे गृहमंत्री राजनाथ सिंहशामली: गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज शामली के दौरे पर हैं। यहां के एल्लम गांव से कैराना तक भाजपा की परिवर्तन यात्रा निकलेगी। इस परिवर्तन यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह कैराना में जनसभा को संबोधित करेंगे। एेसा माना जा रहा है कि यहां कैराना से पलायन का मुद्दा हावी रहेगा, जिसपर राजनाथ सिंह विपक्ष को घेर सकते हैं। उत्तर प्रदेश की सपा सरकार भी राजनाथ सिंह के निशाने पर रहेगी। 

विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में होगी सभा
जानकारी के अनुसार भाजपा की जनसभा विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय में होगी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह दोपहर लगभग 1 बजे हैलीकॉप्टर से कैराना पहुंचेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि 5 नवंबर को सहारनपुर से शुरू हुई भाजपा की परिवर्तन यात्रा भी दोपहर में कैराना पहुंचकर इस सभा में शामिल होगी। भाजपा के कार्यकर्त्ताओं का कहना है कि राजनाथ सिंह उन 3 पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात करेंगे, जिनकी रंगदारी न देने पर हत्या कर दी गई थी।

किसान और पलायन का उठेगा मामला
कैराना से सांसद हुकुम सिंह का कहना है कि यहां पर भाजपा की होने वाली जनसभा एेतिहासिक होगी। इस जनसभा में किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। प्रदेश में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कारोबारी सुरक्षित नहीं हैं। रंगदारी न देने पर व्यापारियों व कारोबारियों की हत्या कर दी जाती है। भाजपा के कार्यकर्ताआें के अनुसार, जनता अब इस बात को जान गई है कि उत्तर प्रदेश में विकास केवल भाजपा ही करा सकती है।

पंजाबकेसरी.इन से साभार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button