जनवरी में दुबई जा रहे हैं तो इन जगहों को मिस न करें…

दुबई एक ऐसा शहर है, जिसका नाम सुनते ही हमारे दिमाग में पहला दृश्य रेगिस्तान, सफारी, शेखों की शान और गोल्ड का आता है। क्योंकि वहां के शेखों का रहन-सहन, वहां का सोना और डेजर्ट सफारी दुनियाभर में प्रसिद्ध हैं। अगर आप जनवरी के महीने में दुबई जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो किन जगहों के नाम आपकी टूरिस्ट डेस्टिनेशन लिस्ट में शामिल होने चाहिए, यहां जानें…जनवरी में दुबई जा रहे हैं तो इन जगहों को मिस न करें...

दुबई शॉपिंग फेस्टिबल
फिलहाल दुबई में शॉपिंग फेस्टिवल चल रहा है। दिसंबर 2018 में शुरू हुआ यह फेस्टिवल 28 जनवरी 2019 तक चलेगा। आप इस दौरान सस्ते दाम में शॉपिंग का जमकर लुत्फ उठा सकते हैं। आपको बताते चलें कि यहां से आप अपनी पसंदीदा गोल्ड जूलरी की शॉपिंग कर सकते हैं। क्योंकि दुबई अपने गोल्ड की खूबियों के चलते भी जाना जाता है।

डेजर्ट सफारी
दुबई आकर आपने डेजर्ट सफारी का लुत्फ नहीं उठाया तो आपकी यात्रा अधूरी ही रहेगी। सफारी के बाद आप बैले डांस का मजा जरूर लें।

बुर्ज खलीफा
दुबई जानेवाले हर यात्री की लिस्ट में बुर्ज खलीफा जाना टॉप मोस्ट लोकेशंस में शामिल होता है। जब आप बुर्ज खलीफा जाएं तो इसके नजदीक ही सामने की तरफ स्थित दुबई फाउंटे का लुत्फ उठाना न भूलें। यह फाउंटेन साधारण नहीं है बल्कि करीब 140 फीट ऊंचा है। साथ ही इसकी व्यवस्था और सुंदरता आपका दिन बना देगी।

यहां खुले आसमान के नीचे इंजॉय करें मूवी
दुबई के ऊद मेथ में स्थित है रूफटॉप गार्डन। इस गार्डन में आप बीन बैग पर बैठकर खुले आसमान के नीचे फिल्म देखने का मजा ले सकते हैं। खास बात यह है कि इस इंजॉयमेंट के लिए आपको यहां अतिरिक्त पैसे नहीं चुकाने होंगे। साथ ही आपको दुबई स्थित अल फहीदी फोर्ट को देखने जरूर जाना चाहिए। यहां आपको दुबई की परंपराओं और इतिहास को जानने का अवसर मिलेगा। इस फोर्ट में एक म्यूजियम भी बना हुआ है, जहां आप ऐतिहासिक वस्तुओं को निहार सकते हैं।

अल कुदरा लेक और जबील पार्क
अगर आप दुबई की धरती पर झील और पार्क का मजा लेना चाहते हैं तो आपको अल कुदरा लेक जरूर जाना चाहिए। यह दुबई के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट्स में से एक है। यहां आप कैंपिंग का मजा भी ले सकते हैं। वहीं, दुबई के जबील पार्क की खूबसूरती आपको मोहित कर लेगी। इस पार्क में स्वीमिंग और साइक्लिंग का मजा आप ले सकते हैं।

Back to top button