चीन ने बदला कोरोना वायरस का नाम, जानिए अब क्या होगा नया नाम?

कोरोनावायरस से चीन में अब 700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. दुनिया के कई देश इससे प्रभावित हो रहे हैं. वहीं अब तक पूरी दुनिया में 37,552 लोग बीमार हो चुके हैं. इसी बीच चीन सरकार ने कोरोना का नया और पूरा नाम जारी कर दिया है.

दरअसल, चीन की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने इस वायरस को एक आधिकारिक नाम दिया है, अब इसे ‘नोवल कोरोनावायरस निमोनिया’ या ‘एनसीपी’ के नाम से जाना जाएगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नए नाम को चीन के सरकारी विभागों और संगठनों द्वारा अपनाया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: इस देश में 1 हाथी मारने की कीमत 31 लाख, सरकार ने जारी किया लाइसेंस

वायरस के नामकरण का फैसला ‘इंटरनेशनल कमिटी ऑन टैक्सोनॉमी ऑफ वाइरस’ ने किया है. जानकारी के मुताबिक नए नाम को वैज्ञानिक पत्रिकाओं के लिए नाम प्रस्तुत कर दिया गया है और जल्द ही इसकी घोषणा होने की उम्मीद है.

उधर चीन के शहरों में हालत बेहद खराब हो गई है. कोरोना के संदिग्धों की जांच करने के लिए उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा जा रहा है. घरों से घसीट कर बाहर निकाला जा रहा है. 

Back to top button