चीन के साथ तनातनी पर रक्षामंत्री की हाईलेवल मीटिंग खत्‍म, लिए गए कई अहम फैसले

नई दिल्‍ली। चीन के साथ ताजा हालात पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज एक हाईलेवल बैठक की। इस बैठक में भारतीय सीमा सुरक्षा के लिए कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में तय किया गया कि भारतीय सैनिक एलएसी को पार नहीं करेंगे। वहीं इसके साथ ही एलएसी के पास भारतीय सीमा की सुरक्षा भी मज़बूत की जाएगी।

मीटिंग में यह भी तय हुआ कि भारत की एक इंच जमीन भी किसी को नहीं लेने दी जाएगी। रक्षा मंत्री ने ज़ोर दिया कि भारत एक शांतिप्रिय देश है और चीन को यही बात समझाने का वक्त आ गया है। इस हाईलेवल मीटिंग में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवल और तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद थे।
बता दें कि पैंगोंग झील के दक्षिण में चीन के सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे भारतीय जवानों ने करारा जवाब देते हुए पीछे धकेल दिया। करीब साढ़े तीन महीने से चल रहे सीमा विवाद को हल करने के लिए दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है।
Also Read : जानिए प्रणब मुखर्जी के निधन पर क्‍या बोला चीन? एलएसी पर चल रही है जबरदस्‍त तनातनी
जानकारी के मुताबिक, इससे पहले दोनों पक्षों के बीच पैंगोंग झील के उत्तरी तट पर टकराव था, लेकिन यह पहला मौका है जब इस तरह की घटना दक्षिणी तट पर हुई। चीन की कोशिश के बाद भारतीय सेना ने झील के आसपास कई सामरिक स्थानों पर अपनी उपस्थिति बढ़ा दी है।
The post चीन के साथ तनातनी पर रक्षामंत्री की हाईलेवल मीटिंग खत्‍म, लिए गए कई अहम फैसले appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button