चाहते है अगर फिल्मी जिंदगी जीना तो जाइये यहाँ आपको देखने लायक मिलेगा सबकुछ

वेकेशन शुरू हो चुका है। ऐसे में हर कोई घूमने की प्लानिंग कर रहा है। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपके लिए विदेश यात्रा के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन ढूंढ कर लाएं हैं। जहां पार्टनर के साथ व परिवार के साथ शांति और सुकून के साथ-साथ मौज-मस्ती भी कर सकते हैं। यहां बस आपको हरियाली और नहरें देखने को मिलेंगी। यहां करीब 20 से अधिक नैशनल पार्क, गगन चुंबी इमारतें और वास्तुशिल्प का अद्भूत नमूना देखे को मिलेगा। आइए जानते हैं वो कौन सी जगह हैं जहां आपको देखने लायक सबकुछ मिलेगा।

यूरोप के उत्तर-पश्चिम में बसा खूबसूरत नीदरलैंड्स हरियाली से भरपूर है। नीदरलैंड्स बहुत ही खूबसूरत है। यही कारण है कि यहां हर साल अधिक संख्या में पर्यटक आते रहते हैं। नीदरलैंड की राजधानी Amsterdam पर्यटकों का सबसे बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर आपको कई सारी ऐतिहासिक इमारतें देखने को मिलेंगी। इसके अलावा यहां की खासियत है नहरें जिनको बहुत ही करीने से सजाया गया है।

नीदरलैंड्स में पर्यटकों का दूसरा बेस्ट डेस्टिनेशन है यहां का Giethoorn गांव। जिसे कार-फ्री गांव भी कहा जाता है। यहां ढेर सारी नहरें हैं। इसी कारण से लोग यहां छोटे से छोटे काम के लिए नाव का सहारा लेते हैं। यह गांव पर्यटकों के आकर्षण का बड़ा केंद्र है।
Rjiksmuseum नीदरलैंड्स का सबसे बड़ा आर्ट म्यूजियम है। यहां आपको इतिहास और कला से जुड़े 8000 ऑब्जेक्ट्स देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा इस म्यूजियम में एशियन कलेक्शन लोगों के आकर्षण का केंद्र है।
Kinderdijik नीदरलैंड्स के साउथ हॉलैंड प्रांत का ही गांव है। इसे 18वीं सदी की पवन चक्कियों के लिए जाना जाता है। यह जगह बहुत ही खूबसूरत है। यहां चारो ओर प्रकृति के खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। इसके अलावा West frisian islands उत्तरी सागर में डट तट पर स्थित वाडेन सागर के किनारे द्वीपों की एक श्रृंखला है।





