चना बर्फी

green-chickpea-burfi-recipe-56ebd0293ebc7_l (1)चना बर्फी

जरूरी चीजें: हरे चने-दो कप, खोया-पौन कप, चीनी-पौन कप, इलायची पाउडर-एक छोटा चम्मच, देसी घी-दो बड़े चम्मच, चैरी-सजाने के लिए।

तरीका: सबसे पहले हरे चनों को मिक्सी में दरदरा पीस लें। अब पैन देशी घी व दरदरे चने डालकर धीमी आंच पर लगातार हिलाते हुए पकाएं। जब चनों का अतिरिक्त पानी सूख जाए तो इसमें चीनी, इलायची व खोया डालकर लगातार हिलाते हुए पकाएं। जब मिश्रण कड़ाही छोड़ एक जगह इकट्ठा होने लगे तो गैस बन्द कर दें। इस मिश्रण को थाली में पलट दें। थोड़ा सेट होने पर इसे मनचाहे आकार में काटें तथा चैरी से सजाकर सर्व करें।

Back to top button