चकेरी में मकान की चौथी मंजिल से एक युवक ने लगा दी छलांग, जानिए क्या हुआ था उसके साथ

 चकेरी में मकान की चौथी मंजिल से एक युवक ने छलांग लगा दी। उसके नीचे गिरते ही तेज आवाज सुनकर आसपास के मकानों से बाहर आए लोगों के होश उड़ गए। आनन फानन युवक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। पुलिस ने घटना की पड़ताल शुरू की है।

पुलिस के मुताबिक सफीपुर प्रथम निवासी 36 वर्षीय संतोष निषाद उर्फ गोविंदा किसी फैक्ट्री में काम करता थ और चकेरी में रहता था। उसके साथ पत्नी अनीता भी रहती थी। सोमवार की शाम फैक्ट्री से आने के बाद उसका अनीता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर अनीता मायके छबिलेपुरवा चली गई थी। घटना के बाद से संतोष काफी तनाव में था।

देर रात मकान की चौथी मंजिल पर गया संतोष नीचे कूद गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। तेज आवाज आने पर परिजन व पड़ोसी बाहर आए तो संतोष को पड़ा देखकर सन्न रह गए। आनन फानन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। चकेरी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ की। चकेरी थाना प्रभारी रणजीत राय ने बताया कि पत्नी से विवाद के बाद युवक ने मकान के ऊपर से कूदकर खुदकशी की है।

Back to top button