घूमने का है प्लान तो जाइए दुनिया के सबसे खूबसूरत शहरो में…

अगर आप घूमने के शौकीन हैं और खुद को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो दुनिया के कुछ सबसे खूबसूरत शहरों में आपको जरूर जाना चाहिए। इन शहरों में इटली और पेरिस भी शामिल हैं। घुमक्कड़ी के शौकीन लोगों के लिए ये शहर रूमानियत का अहसास देने वाले हैं। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये शहर जो आपको अपने जीवन में एक बार जरूर देखने चाहिए।
पेरिस
पेरिस रोमांस का शहर है। इसे सिटी ऑफ लव भी कहा जाता है। यहां की भव्यता पर्यटकों का दिल जीत लेती है। पेरिस घूमने के लिए हर साल करोड़ों पर्यटक आते हैं। पेरिस में एक से बढ़िया एक रेस्टोरेंट और टूरिस्ट स्पॉट हैं। अगर आप पेरिस जा रहे हैं तो एफिल टावर जरूर देखें। एफिल टावर का निर्माण 1889 में हुआ था। इस लोहे के टावर की ऊंचाई 300 मीटर है। इस टावर के सबसे ऊपरी माले पर पहुंचने के लिए आपको करीब 1,665 सीढ़ियां चढ़नी होंगी।
एफिल टावर का नाम एक इंजीनियर गुस्तव एफिल के नाम पर रखा गया है। रात के वक्त यहां की तस्वीर खींचना गैरकानूनी है। दरअसल, इस टावर पर लगी लाइट्स के डिजाइन पर उसके कलाकारों का कॉपीराइट है। एफिल टावर का निर्माण 300 कारीगरों ने काम किया था। इसे बनाने में 18,038 लोहे के टुकड़े और 2.5 मिलियन कील का इस्तेमाल हुआ था।
बुडापेस्ट
बुडापेस्ट अपने वास्तुकला के बेजोड़ेपन के लिए जाना जाता है। यहां की वास्तुकला आपका दिल जीत लेगी। यह हंगरी की राजधानी है। यह तीन शहरों से मिलकर बना है और डैन्यूब नदी की वजह से दो हिस्सों में बंटा हुआ है। बुडा और पेस्ट साल 1873 तक दो अलग-अलग शहर थे। बुडा में आपको शाही महल और ओटोमन युग के स्पा देखने को मिलेंगे। यहां आपको 13वीं शताब्दी का मथायस प्रसिद्ध चर्च भी देखने को मिलेगा।
रोम
रोम दुनियाभर में अपने सर्वश्रेष्ठ वास्तुशिल्प के लिए जाना जाता है। इटली का यह खूबसूरत शहर टाइबर नदी के किनारे स्थित सात पहाडि़यों पर बसा है। रोम 14000 साल पुराना शहर है। रोम को फैशन, रोमन व्यंजन और सिनेमा का शहर माना जाता है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है। इसे यूरोप का सबसे जीवंत शहर भी कहा जाता है।
रोम में आप गैलेरिया नाजियोनेल डी आर्टे मॉडर्निया घूम सकते हैं। यह कला प्रेमियों के घूमने के लिए सबसे उपयुक्त जगह है। यह आर्ट गैलरी 1883 में स्थापित हुई थी। यह आर्ट गैलरी समकालीन और आधुनिक कला का प्रदर्शन करने के लिए जानी जाती है।
वेनिस
वेनिस पानी पर तैरने वाला शहर है। इसकी खूबसूरती को शब्दों में बयां कर पाना बेहद मुश्किल है। अपनी नैसर्गिक खूबसूरती, प्राकृतिक छटा और ऐतिहासिकता के चलते यह शहर दुनिया के दूसरे शहरों से एकदम अलग है। वेनिस को आप या तो पैदल घूम सकते हैं या फिर नाव पर। यह शहर अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए भी जाना जाता है।
वेनिस इस शहर में आपको सड़कें कम, नहरें ज्यादा दिखेंगी। पर्यटक पानी पर तैरते इस खूबसूरत शहर का लुत्फ नावों पर बैठकर उठाते हैं। बड़े-बड़े पुलों वाला यह शहर आलीशान बिल्डिगों के लिए भी जाना जाता है। लकड़ी के होने के चलते ये बिल्डिंग और ज्यादा खूबसूरत लगती हैं।





