घर में बनाये श्रीखंड, स्पेशल होगी स्वीट डिश

आवश्यक सामग्री
– 2 कप वसा भरपुर दही
– 5 टेबल-स्पून पीसी हुई शक्कर
– 1/2 टी-स्पून इलायची पाउडर
– केसर के कुछ लच्छे
– 1 टेबल-स्पून (गुनगुने पानी में भिगोए हुए)
– 1 टेबल-स्पून बादाम की कतरन
– 1 टेबल-स्पून पिस्ता की कतरन

बनाने की विधि
– केसर को 1 टेबल-स्पून गुनगुने पानी में भिगो दें. एक तरफ रख दें.
– दही को सूती कपड़े में रखें. सूती कपड़े को नीचोड़ कर सारा पानी निकालकर फेंक दें.
– इस चक्का दही को एक बाउल में निकालकर, पीसी हुई शक्कर डालकर अच्छी तरह मिला लें और घुटनी का प्रयोग कर फेंट लें.
– इलायची पाउडर और केसर-पानी का मिश्रण डालकर, दुबारा घुटनी का प्रयोग कर मिला लें.
– श्रीखंड को परोसने के बाउल में निकालकर, बादाम और पिस्ता के कतरन से सजाकर कम से कम 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें. ठंडा परोसें.





