घर में घुसकर अपराधियों ने लूट लिए लाखों के गहने, विरोध पर महिला को पीटा

  • किशनगंज.बिहार के किशनगंज जिले के दिघलबैंक थाना क्षेत्र के तुलसिया पंचायत के गढ़ी बस्ती में शुक्रवार आधी रात को 10-12 हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने डाका डाला। अपराधी लाखों रुपए के जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए।
    घर में घुसकर अपराधियों ने लूट लिए लाखों के गहने, विरोध पर महिला को पीटा
    अर्जीना बेगम ने कहा कि रात के करीब 12 बजे हथियार के साथ नकाबपोश अपराधी कमरे का दरवाजा तोड़ अंदर घुसे और हथियार के बल पर घर के सभी लोगों को बंधक बना लिया। इसके बाद वे कमरों का ताला तोड़ बक्से, अलमीरा, बॉक्स वाले पलंग और अनाज रखने वाले कंटेनर की तलाशी लेने लगे। इस दौरान घर मे रखें बड़ी बेटी के जेवर बदमाशों के हाथ लग गए।

    ये भी पढ़े: पटना में हादसा होने से बचा, यात्री ने कहा- लगा जैसे मौत से मिल जिंदा लौट आया

     अपराधियों ने घर में रखे जेवर के साथ महिलाओं से उनके पहने हुए गहने भी उतरवा लिए। अरजीना बेगम कान में सोने की इयर रिंग पहने हुई थी। लुटेरों ने उसके कान से रिंग खींच ली, जिससे अरजीना का कान कट गया। लुटेरे घर में करीब डेढ़ घंटे तक रुके। इस दौरान जो कुछ उनके हाथ लगे लेते गए। इस दौरान लुटेरों ने एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। सूचना मिलते ही दिघलबैंक थाना की पुलिस पहुंची और पीड़िता व घर के अन्य लोगों से पूछताछ किया।

     
     
     
Back to top button