घर में इस तरह से बनाएं लजीज दाल का परांठा

भारतीय पकवानों में पराँठों का अत्यंतही महत्वपूर्ण स्थान है। यह स्वाद के साथ ही देता है रसोई को एक असीमित विविधता। आलू पराँठा, गोभी पराँठा, मेथी पराँठा, प्याज़ पराँठा और भी जाने कितने। पराठों की महत्ता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया था जा सकता है कि राजधानी दिल्ली में तो एक जगह ही पराठों वाली गली के नाम से प्रसिद्ध है। कभी दिल्ली जाना हो तो वहां के पराठों का अनुभव ज़रूर लीजियेगा। कुछ पराठे वालों की दुकान वहां पीढ़ी-दर-पीढ़ी सौ से ज्यादा सालों से चल रही हैं। अगर आप खाने के शौकीनों की श्रेणी में आते हैं तो पराठों वाली गली आपका बेसब्री से इंतज़ार कर रही है। दरअसल पराठे हमेशा से नए प्रयोगों का सबसे आसान शिकार रहा है, पर हाँ इन्ही प्रयोगों ने ही पराठों में इतनी विविधता और शानदार जायका भर के दिया है। सादे पराठों में कब आलू भर कर नयी डिश रसोई से परोस दी गयी किसे मालूम है। उसके बाद प्रयोगों का जो दौर चला, गोभी पराठा, मेथी पराठा, प्याज़ पराठा और जाने कितने। इसी तरह से उत्तर भारत के पकवानों में बनता है दाल का पराँठा, वो भी उत्सवों के महत्वपूर्ण अवसरों पर। बनाने में अत्यंत सरल विधि और ज़ायक़ेदार स्वाद विशेषता है इसकी। आज ही इस पराँठेको भी अपनी रसोई का हिस्सा बनाइए।
चने की दाल एक रात पहले भिगो दें।
कुकर में हल्का तेल डालें, गरम होने के बाद ज़ीरा, लहसुन, बारीक कटी हरी मिर्च डालके लाल होने तक भूनें
अब उसमें भीगी हुई दाल, आधा ग्लास पानी और स्वादानुसार नमक डालकर कुकर को दाल पकने के लिए बन्द कर दें।
पकने के बाद दाल निकालकर ठंडा करें और पीसलें
आटा गूँथे और आलू के पराँठे की तरह आटे की लोई बनाकरउसमें पीसी हुई दाल भरें
पराँठे की तरहही सावधानी से बेलें कि दाल बाहर ना निकले
फिर तवे पर तेल लगाकर सेंक ले
गरमागरम पराँठे तैयार हैं। सब्ज़ी के साथ सर्व करें।
पकाने का समय: 30 मिनट
तैयारी का समय: 20 मिनट
कुल समय: 50 मिनट
पकवान का प्रकार: भोजन
कितने लोगों के लिए: 5