OMG!! इस गांव में 50 सालों से नहीं पैदा हुआ एक भी बच्चा; जानिए वजह

जी हाँ!! मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक ऐसा गांव है जहां पिछले 50 सालों से एक भी बच्चे का जन्म नहीं हुआ है। हैरानी की बात यह है कि यह सब यहां पर सिर्फ एक अंधविश्वास के चलते हो रहा है। यह चौंकाने वाला मामला जिले के सांका जागीर गांव का है जहां ग्रामीण किसी भी बच्चे का जन्म गांव की सीमा में नहीं होने देते।

OMG!! इस गांव में 50 सालों से नहीं पैदा हुआ एक भी बच्चा; जानिए वजह
…तो इस वजह से 50 साल से नही पैदा हो रहा बच्चा

उनका मानना है कि यदि बच्चा गांव की सीमा के अंदर जन्म लेगा तो उसकी जान चली जाएगी या फिर वह दिव्यांग हो जाएगा। इसके लिए ग्रामीणों ने गांव की सीमा के बाहर एक कमरा भी बनवाया हुआ है। उनके मुताबिक जब किसी महिला को प्रसव पीड़ा होती है तो उसे इस कमरे में ले जाया जाता है। जहां दाई बच्चे का जन्म करवाती है। जच्चा-बच्चा के स्वस्थ होने की खबर मिलने पर उन्हें कुछ घंटों बाद वापस गांव की सीमा में लाया जाता है। 

वहीं कुछ ग्रामीण इस व्यवस्था को बुजुर्गों का फरमान बताते हैं। उनकी मानें तो किसी जमाने में गांव में श्याम जी का मंदिर था। उसकी पवित्रता बनाए रखने के लिए गांव के बुजुर्गों ने यह निर्णय लिया था कि गर्भवती की डिलीवरी बाहर ही करवाई जाए। गांव के वृद्धजनों की मानें तो पिछले 50 सालों से उन्होंने यहां किसी भी बच्चे का जन्म होते नहीं देखा है।

Back to top button