ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कांग्रेस का जिक्र कर कही ये बात, बीजेपी बोली- इश्क छुपाए नहीं छुपता

नई दिल्ली। भारत और चीन की तनातनी के बीच चीनी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कांग्रेस का नाम लेते हुए आज एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में ग्‍लोबल टाइम्‍स ने लिखा कि चीन के साथ सीमा पर तनाव के बीच पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर भारी दबाव है। कांग्रेस बीजेपी को सत्ता से हटाने का इंतजार कर रही है। विफल घरेलू शासन और जोखिम भरी विदेश नीति को लेकर बीजेपी को भारी आलोचना का सामना करना पड़ा रहा है।

वहीं ग्‍लोबल टाइम्‍स के इस ट्वीट के बाद बीजेपी कांग्रेस पार्टी पर हमलावर हो गई है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और चीन मिलकर मोदी सरकार गिराने की साजिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि माँ-बेटे ने चीन में अपना इमान गिरवी रखा था।
Alos Read : पीएम मोदी के खिलाफ रचे जा रहे षडयन्त्रों के नाश के लिए किया जा रहा महायज्ञ
पात्रा ने ट्वीट में लिखा कि हमने कहा था ना यूँ ही “माँ-बेटे” ने 2008 में चीन के साथ MoU नहीं किया, इसके पीछे एक षड्यंत्र है। आज वो षड्यंत्र खुल गया है। मां-बेटे ने चीन में अपना इमान गिरवी रखा था। आज चीन और कांग्रेस, मोदी सरकार को गिराने का साझा प्रयास कर रहें है। ग्लोबल टाइम्स कांग्रेस के समर्थन में आया।

हमने कहा था ना यूँ ही “माँ-बेटे” ने 2008 में चीन के साथ MoU नहीं किया,इसके पीछे एक षड्यंत्र है।आज वो षड्यंत्र खुल गया है ..माँ-बेटे ने चीन में अपना इमान गिरवी रखा था।आज चीन और कांग्रेस,मोदी सरकार को गिराने का साँझा प्रयास कर रहें है।Global Times comes out in support of Congress https://t.co/XpdLWNlAtK
— Sambit Patra (@sambitswaraj) September 5, 2020

संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस और चीन का इश्क छुपाए नहीं छुप रहा है। यह बिल्कुल वैसा ही है जैसे इश्क और मुश्क और छुपाए नहीं छुपते। राहुल गांधी अभी तक सिर्फ पाकिस्तान के हीरो थे लेकिन आज वे चीन के भी हीरो बन गए हैं।
The post ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कांग्रेस का जिक्र कर कही ये बात, बीजेपी बोली- इश्क छुपाए नहीं छुपता appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

Back to top button