ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की 1st मेरिट लिस्ट कब होगी जारी, चेक करें संभावित डेट

इंडिया पोस्ट की ओर से ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28740 रिक्त पदों के लिए आवेदन 31 जनवरी से 16 फरवरी तक लिए गए थे। इसके बाद 18 से 19 फरवरी तक उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार का मौका दिया जायेगा। अब इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडिया पोस्ट की ओर से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट मार्च के प्रथम सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। पिछली भर्ती में भी इंडिया पोस्ट की ओर से 20 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

सफल अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में होना होगा शामिल
इंडिया पोस्ट 1st मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद जिन उम्मीदवारों को इसमें जगह मिलेगी उनको नियुक्ति के लिए डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में भाग लेना होगा। डीवी में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को रिक्त पदों पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

मेरिट लिस्ट इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोड
इंडिया पोस्ट मेरिट लिस्ट 2026 जारी होते ही सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर विजिट करना होगा।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको Candidate’s Corner में सबसे नीचे ऑनलाइन इंगेजमेंट में जाना होगा।
अब यहां अपने राज्य को चुनें और उसमें मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब एक पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसमें आप अपनी डिटेल चेक कर सकेंगे।

मेरिट लिस्ट में दर्ज होगी ये डिटेल
इंडिया पोस्ट की ओर से जारी मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों का पोस्ट नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डिवीजन सहित अन्य डिटेल दर्ज होगी। इस लिस्ट में जगह पाने वाले ही डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया में भाग ले पाएंगे।

भर्ती विवरण एवं वेतन
इस भर्ती के माध्यम से देशभर के 28740 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में चयनित होंगे उनको पदानुसार BPM पदों के लिए चयनित होने पर 12,000 से 29,380 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जायेगा वहीं ABPM/ Dak Sevak पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 10,000 से 24,470 रुपये प्रतिमाह तक सैलरी दी जाएगी।

Back to top button