गोंड में प्राथमिक विद्यालय के पास रखे देसी बम में हुआ ब्‍लास्‍ट तीन बच्‍चे घायल

जिले में एक प्राथमिक विद्यालय के पास रखे हुए देसी बम में विस्‍फोट हो गया। जिसमें तीन बच्‍चे जख्‍मी हो गए। आनन-फानन उन्‍हें इलाज के लिए जिला अस्‍पताल भेजा गया। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है कि स्‍कूल के पास बम कहां से आया। बम विस्‍फोट से इलाके में दहशत फैल गई है।

यह है मामला
मामला थाना कोतवाली देहात के बनघुसरा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास का है। स्‍कूल में छुट्टी के पास बच्‍चे अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्‍ते में कुछ बच्‍चों को एक झोला पड़ा हुआ दिखाई दिया। खेल-खेल में जैसे ही बच्‍चों ने वो झोला उठाया उसमें भीषण विस्‍फोट हो गया। जिसमें तीन बच्‍चे काजल (12) व किरन (10) और गुंजन वर्मा (12) जख्‍मी हो गई। विस्‍फोट की आवाज से आसपास लोग इकठ्ठा हो गए। आनन-फानन घायल बच्‍चों को जिला अस्‍पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस टीम की जांच शुरू
क्षेत्राधिकारी महावीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर आलोक राव, कोतवाली देहात राजनाथ सिंह समेत कई चैकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। सीओ सिटी का कहना है कि झोली में विस्फोटक कहां से आया इसकी जांच पुलिस टीम कर रही है।

Back to top button