‘गेम्स आॅफ थ्रोन्स’ की ये अभिनेत्री चला रहीं वेश्यावृत्ति धंधा

न्यूयाॅर्क।अमरीका के सबसे लोकप्रिय टीवी शोज में से एक ‘गेम्स आॅफ थ्रोन्स’ की अभिनेत्री वेश्यावृत्ति के धंधे में लिप्त पाई गई है। एक अखबार की ओर से किए गए स्टिंग आॅपरेशन में ये बात सामने आई है।भारत में अभिनेत्रियों के वेश्यावृत्ति के धंधे में लिप्त होने की खबरों के बीच अमरीका से आई एक खबर ने चौंका दिया है। 

वेश्यावृत्ति

वेश्यावृत्ति का खुलासा स्टिंग ऑपरेशन से हुआ 

ये खुलासा हुआ है ‘गेम्स आॅफ थ्रोन्स‘ की 41 वर्षीय अभिनेत्री सईदा वोराजी को लेकर। सईदा अपने ग्राहकाें से एक बार संबंध बनाने के लिए करीब 85 हजार रुपए लेती थी। इसके साथ ही मसाज और अन्य तरह के कामों के लिए सईदा अपने ग्राहकों से अलग-अलग राशि चार्ज करती थी। अखबार के रिपोर्टर ने ग्राहक बनकर इस स्टिंग को अंजाम दिया है।

स्टिंग सामने आने के बाद अभिनेत्री ने कहा कि गेम्स आॅफ थ्रोन्स में काम करने के दौरान उसे काफी लोकप्रियता मिली। बावजूद इसके उसे सड़क पर बहुत कम लोग ही पहचान पाते थे।

‘सहारा नाइट’ वेबसाइट पर होती थी डीलिंग

सईदा ने वेश्यावृत्ति के लिए इस धंधे के लिए बाकायदा एक वेबसाइट बना रखी थी। वेबसाइट पर वे ‘सहारा नाइट’ के नाम से जानी जाती थी। वेबसाइट पर अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग कीमतें भी लिखी हुई थीं। सबसे कम कीमत चार हजार रुपए लिखी गई है।

गौरतलब है कि वास्तविक जिंदगी की तरह ही ‘गेम्स आॅफ थ्रोन्स’ में भी इस अभिनेत्री ने एक वेश्या का किरदार निभाया है। उनके किरदार को बहुत से लोगाें ने काफी पसंद भी किया।

Back to top button