गूगल ने बंद की अपनी ये सर्विसेज, जानिए

नई दिल्ली। गूगल ने इस साल कई सारी नई सेवाएं शुरु की, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इस साल गूगल ने अपनी कई सारी सेवाएं बंद भी कर दीं। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो सेवाएं…

अब इस तरह से बढ़ाएं अपने स्लो जिओ इन्टरनेट की स्पीड

गूगल ने बंद की अपनी ये सर्विसेज, जानिए

Google Compare

गूगल ने सबसे पहली सेवा जो बंद की वो थी गूगल कंपेयर। गूगल का यह प्रोडक्ट आपको बीमा, ऑटो समेत कई सारे उत्पादों के बीच तुलना उपलब्ध करवाता था। बता दें कि गूगल ने यह सेवा 2015 में ही शुरू की थी।

एयर सेल्फी: अब हवा में लीजिये मस्ती भरा खुशमिजाजी सेल्फी

Google Hangouts on Air

गूगल ने अपनी एक और अहम सेवा को इसी साल बंद कर दिया और वो है गूगल हैंगआउट। अब आप गूगल हैंगआउट की बजाए लाइव के लिए यू-ट्यूब का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Google Nexus

गूगल ने तीसरा जो प्रोडक्ट बंद किया वो है नेक्सस। गूगल ने नेक्सस सेवा साल 2010 में शुरू की थी। इसके बाद गूगल ने पिक्सल फोन लॉन्च किया और इस तरह नेक्सस सेवा बंद कर दी गई।

Google Picasa

गूगल ने साल की शुरूआत में मार्च में अपने बहुत अहम प्रोडक्ट पिकासा को भी बंद कर दिया। इसे बंद करते हुए गूगल ने कहा कि अब हम गूगल फोटोज में ही एकीकृत सेवा उपलब्ध करवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button