गूगल की सालाना कॉन्फ्रेंस में लॉन्च हुए आप के काम के कई प्रोडक्ट

वाशिंगटन। गूगल की सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस हाल ही में हुई। इस कॉन्फ्रेंस में गूगल के प्रमुख सुंदर पिचाई ने कई नए प्रोडक्ट्स की घोषणा की जो आपके लिए काफी काम के साबित होंगे। इनमें से एक है गूगल का नया ओएस गूगल एन जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है।
इसके अलावा पिचाई ने कुछ और भी प्रोडक्ट्स की घोषणा की है। हालांकि इन फीचर्स को देखकर लगता है कि कंपनी ने कुछ नया और अलग करने की बजाय बाजार के ट्रैंड पर ही चलना पसंद किया है। इनमें से कई प्रोडक्ट दूसरी कंपनियों द्वारा पहले ही पेश किया जाए चुके हैं।
यह हैं वो प्रोडक्ट
गूगल होम- दरअसल यह एक वायरलेस स्पीकर है जो एक स्मार्ट हब की तरह भी काम करेगा। यूजर इससे कोई भी सवाल कर सकता है जिसका यह जवाब देगा। इसके अलावा यह ऑडियो और वीडियो भी प्ले करने के साथ आपके घर के स्मार्ट अप्लायंज को भी कंट्रोल कर सकेगा। छोटे से सिलेंडर की तरह नजर आने वाला यह प्रोडक्ट काफी आकर्षक और लेटेस्ट है।
गूगल एल्लो
अब तक हर स्मार्टफोन में घर बना चुके व्हाट्सऐप से मुकाबला करने के लिए अब गूगल ने अपना ऐप लॉन्च किया है जिसका नाम है गूगल एल्लो। इस ऐप में ढेर सारे फीचर्स हैं जो इसे व्हाट्सऐप से बेहतर साबित करते हैं। यह एक मैसेजिंग ऐप है जो बिना यूजर के दखल के टैक्सट मैसेज के लिए ऑटोमेटिक टैम्प्लेट रिप्लार्इ दे सकता है।
गूगल असिस्टेंस
पिचाई ने कॉन्फ्रेंस में एक और बड़ी घोषणा की और वो थी गूगल असिस्टेंस। दरअसल यह ऐपल के सिरी और माइक्रोसॉफ्ट के कोर्टाना की तरह वॉइस कमांडिंग फीचर है। यूजर इसकी मदद से वॉइस कमांड के सहारे काफी कुछ कर सकेगा।
गूगल डुओ
वीडियो कॉलिंग के बढ़ते क्रैज को देखते हुए गूगल ने एक नए वीडियो कॉलिंग ऐप की घोषणा भी की है जो कि मोबाइल नंबर बेस्ड ऐप है। इस ऐप का यूजर इंटरफेस काफी आसान है। आपको एक कॉल बटन दिखेगा जहां क्लिक करके आप किसी को भी कॉल कर सकते हैं। आपने जिसे कॉल किया है वो आपको लाइव देख सकेगा।
एंड्रायड वियर अपडेट
गूगल वियरेबल गेजेट्स के लिए तकनीक लॉन्च कर रहा है। इसका मतलब है कि अब ऐपल की तरह स्मार्टवॉच एंड्रायड से चलेगी।





