गूगल का ये नया फीचर अब आपको कराएगा अंतरिक्ष की सैर

 San Francisco: अगर आपको ग्रहों, तारों के साथ-साथ अंतरिक्ष विज्ञान में रुचि है और आप उनके बारे में अधिक जानकारियां जुटाना चाहते हैं तो गूगल मैप का नया फीचर आपकी बहुत मदद कर सकता है। इस फीचर की मदद से आप पृथ्वी के अलावा अन्य ग्रहों और चंद्रमा का घर बैठे दर्शन कर सकते हैं। 

गूगल का ये नया फीचर अब आपको कराएगा अंतरिक्ष की सैरयहां तक कि गूगल मैप के जरिये शनि ग्रह के प्राकृतिक उपग्रह इंसेलेडस, डिओन, मिमास, रेआ के साथ ही बृहस्पति ग्रह के चंद्रमा यूरोपा और गनीमेड की यात्रा भी की जा सकती है। गूगल के प्रोडक्ट मैनेजर स्टैफोर्ड मारक्वार्ड ने कहा, मैप से आप इंसेलेडस के बर्फीले मैदान पर भी घूम सकते हैं, जहां कैसिनी यान ने पानी ढूंढा था। इसके साथ टाइटन की मीथेन झीलों की यात्रा भी कर सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि हमने प्लूटो, शुक्र ग्रह और अन्य चंद्रमाओं के साथ 12 नई दुनिया के नक्शे एप में शामिल किए हैं।’ गूगल ने इसे तैयार करने के लिए खगोल वैज्ञानिक ब्योर्न जॉनसन की मदद ली है जिन्होंने नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की तस्वीरों की मदद से ग्रहों और चंद्रमाओं के नक्शे तैयार किए हैं।

 

Back to top button