गुरूकुल जैसी शिक्षा व्यवस्था नहीं अपनाएगा रामजस कॉलेज

नई दिल्ली।रामजस कॉलेज में गुरूकुल तरीके से एजुकेश देने की योजना के बारे में खबरें सामने आने के बाद कॉलेज के स्पोक्सपर्सन ने कहा है कि इस तरह की कोई योजना नहीं है। कॉलेज प्रवक्ता ने कहा, गुरूकुल तरीके से शिक्षा देने की कोई योजना नहीं…
गुरूकुल जैसी शिक्षा व्यवस्था नहीं अपनाएगा रामजस कॉलेज
 
-न्यूज एजेंसी के मुताबिक कॉलेज के स्टॉफ काउंसिल के सचिव शिशिर कुमार झा ने बताया कि प्रिंसिपल और उनके सहित केवल तीन व्यक्ति ही अधिकारिक बयान जारी करने के लिए अधिकृत हैं।
-उन्होंने बताया, गुरूकुल तरीके से एजुकेशन सिस्टम रामजस कॉलेज में नहीं अपनाई जा रही। इस तरह का कोई एजेंडा यहां नहीं है। जारी किए गलत बयानों को व्यक्तिगत राय के रूप में देखा जा सकता है।
-फरवरी में कॉलेज में हिंसक AISA और ABVP के सपोटर्स के बीच हिंसक झड़पे हुई थीं।
– यह पूरा विवाद JNU स्टूडेंट्स उमर खालिद और शेहला राशिद को ‘विरोध की संस्कृति’ पर आयोजित होने वाले एक सेमिनार में इनवाट करने को लेकर शुरू हुआ था।
Back to top button