गुजरात: बीजेपी के बड़े नेता ने फ्लाइट में लड़की को बनाया हवस का शिकार

गुजरात के एक स्‍थानीय बीजेपी नेता को एक 13 वर्षीय किशोरी से कथित छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। किशोरी ने आरोप लगाया था कि पिछले शुक्रवार को गोवा से अहमदाबाद की फ्लाइट में इस बीजेपी नेता ने शारीरिक रूप से उसे प्रताड़ि‍त किया।
41 वर्षीय अशोक मकवाना बीजेपी की गांधीनगर इकाई के उपाध्यक्ष हैं।

गुजरात BJP के बड़े नेता ने फ्लाइट में लड़की को बनाया हवस का शिकारउन्‍हें मंगलवार सुबह यौन अपराधों से बाल संरक्षण (POCSO) एक्‍ट के तहत गिरफ्तार किया गया। नाबालिग किशोरी के अभिभावकों ने पुलिस शिकायत में बताया कि फ्लाइट में किशोरी की अगली सीट पर बैठे यात्री ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस के अनुसार, एयरलाइन के रिकॉर्ड से उसे पता चला कि इस किशोरी की अगली सीट मकवाना के दोस्त के नाम पर हैं। इन दोनों में फ्लाइट लेने के बाद अपनी सीट बदल ली थी।

 
Back to top button