गिलगित-बाल्टिस्तान में PAK के खिलाफ प्रदर्शन, लोग कर रहे ये मांग

भारत और पाकिस्तान के बीच कई ऐसे मुद्दे हैं जिनपर विवाद है. इन्हीं में से एक गिलगित-बाल्टिस्तान का भी मुद्दा है, भारत इसे अपना हिस्सा कहता है और पाकिस्तान अपना. गिलगित-बाल्टिस्तान के लोग भी लगातार पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं, बुधवार को भी यहां के हुनजा क्षेत्र में हजारों की संख्या में पाकिस्तानी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया.
यहां प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि पाकिस्तानी सरकार उनके अधिकारों का हनन कर रही है. लोगों ने इस दौरान एक बड़ी रैली का आयोजन किया और सरकार का विरोध किया.





