फिर से गर्भवती हुई 21 बच्चों को जन्म देने वाली ये महिला, जाने कैसे करती है..

ब्रिटेन की निवासी एक महिला अब तक 21 बच्चों को जन्म दे चुकी है और सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि यह महिला एक बार फिर से गर्भवती हो गई है। यानी अब वो अपने 22वें बच्चे को जन्म देने वाली है। एक यूट्यूब वीडियो के माध्यम से महिला ने अपनी अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट दिखाते हुए गर्भवती होने की पुष्टि की है।

इस महिला का नाम 44 वर्षीय सू रैडफोर्ड, जबकि इनके पति का नाम 48 वर्षीय नोएल है, जो ब्रिटेन के मोरेकैम्बे में रहते हैं। सू और नोएल परिवार को ब्रिटेन का सबसे बड़ा परिवार कहा जाता है। इनका बेकरी का पारिवारिक बिज़नेस है, जिसे ये मिलकर चलाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सू ने गत वर्ष नवंबर में ही एक बेटी को जन्म दिया था। अब वो 15 सप्ताह की गर्भवती हैं। वह अगले वर्ष अप्रैल में अपने 22वें बच्चे को जन्म देंगी। उन्होंने उम्मीद जाहिर की है कि इस बार वो बेटे को जन्म देंगी। उनका कहना है कि यदि इस बार महिला ने लड़के को जन्म दिया तो उनके बच्चों में 11 लड़के और 11 लड़कियां हो जाएंगी।

यहाँ पर दिखे 2200 साल पुराने सिक्के, चलन से है बाहर…

सू और नोएल के घर में कुल 10 कमरे हैं, जिसमें वो अपने बच्चों के साथ रहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, नौवें बच्चे के जन्म के बाद सू के पति नोएल ने नसबंदी करा ली थी, किन्तु बाद में उन्होंने वापस सर्जरी करा ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सू और नोएल का सबसे बड़ा बेटा क्रिस और बेटी सोफी अब उनके साथ नहीं रहना चाहते हैं, जबकि बाकी बच्चे उनके साथ ही रहते हैं। सबसे चौंकाने वाली बात तो ये है कि सू और नोएल नाना-नानी भी बन चुके हैं। उनकी सबसे बड़ी बेटी सोफी का विवाह हो चुकाहै और उसके तीन बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button