गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, नहीं तो…

एक वैवाहिक जीवन का सबसे बड़ा सुख मां बनना होता है और हर औरत का सपना भी। लेकिन इसके लिए गर्भावस्था में खास देखभाल की जरूरत होती है। कई बार जानें-अनजानें हम ऐसी चीजें खा लेते हैं जो बच्चे के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। इससे गर्भ के गिरने का भी खतरा हो सकता है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है। 

भूलकर भी ना खाएं ये चीजें

# प्रेगनेंसी के दौरान पपीता का सेवन खरनाक साबित हो सकता है। इसमें पाया जाने वाला एक तत्व गर्भपात के खतरे को बढ़ा सकता है।

# गर्भावस्था में भूलकर भी अंडे का सेवन न करें। क्योंकि कच्चे अंडे में सालमोनेला बैक्टीरिया होता है। इससे फूड प्वॉयजनिंग का खतरा होता है। ये होने वाले बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है।

# प्रेगनेंसी में उच्च वसा वाली मछलियों को खाने से बचना चाहिए। इससे गर्भ के ठहरने में दिक्कत आती है। ये मिसकैरिज की आशंका को बढ़ा देता है। 

# प्रेगनेंसी में अंकुरित दालें और चने के सेवन से गर्भ के गिरने का डर रहता है। क्योंकि कच्ची अंकुरित दालों में साल्मोनेला, लिस्टेरिया और ई-कोलाई जैसे बैक्टीरिया मौजूद होते हैं।

# गर्भावस्था के दौरान ज्यादा नमक भी न खाएं। क्योंकि इसमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। ये महिला के ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। जिससे होने वाले बच्चे को भी खतरा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button