खूबसूरती है इस लड़की की सबसे बड़ी मुसीबत, विदेशी समझकर लोग कर देते है ये काम…

वैसे तो आज के समय में हर इंसान चाहता हैं की वो बेहद खुबसूरत दिखे. कुछ ऐसे भी होते हैं जो पहले से ही खूबसूरत होते हैं और कुछ को खूबसूरत बनाने के लिए तरह तरह के उपाय अपनाते हैं. हम आपको आज ऐसी ही बेहद खुबसूरत दिखने वाली लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी सुन्दरता ही उनकी दुश्मन बन गई. बता दें,यूरोपीय लड़कियों जैसी हरी आंखें, लाल बाल, गोरी त्वचा और उस पर झाइयां. ये सभी खूबियों के चलते ये लड़की खुद ही परेशान हो गई है.

दरअसल, मुुंबई की पूजा गणात्रा बेहद खूबसूरत दिखती हैं, लेकिन उनकी यही खूबसूरती कई साल उनकी दुश्मन रही. भारतीय माता-पिता की बेटी पूजा को लोग विदेशी कह कर चिढ़ाते हैं. पूछते हैं कि तुम्हारे माता-पिता भारतीय दिखते हैं तो तुम विदेशियों जैसी क्यों हो. इतना ही नहीं, क्लास में टीचर कहती हैं, तुम स्लीवलेस कपड़े न पहना करो, लोगों का ध्यान जाता है. कहीं घूमने जाती हैं, तो लोग फॉरेनर समझकर उनके साथ फोटो खिंचाने चले आते हैं. हिंदी बोलती हैं, तो अजनबी चौंक जाते हैं. ऐसा ही कुछ हो रहा है पूजा के साथ.

पहले रानियां राजाओं को आकर्षित करने के लिए अपनाती थी ये अनोखा तरीका, जानकर नहीं होगा यकीन

ऐसा इसलिए क्योंकि वे तो उन्हें पर्यटक समझ रहे होते हैं लेकिन असल में वो इंडियन ही हैं. पूजा नस्लीय टिप्पणियों की भी शिकार होती हैं. पूजा कहती हैं, अब वह डीएनए टेस्ट कराना चाहती हैं, जिससे पता चल सके कि उनके लुक का राज क्या हैं. डॉक्टरों का कहना है कि हो सकता है कि पूजा का कोई पूर्वज विदेशी रहा हो, जिससे वह विदेशियों की तरह दिखती हैं.

Back to top button