खाद्य तेलों में तेजी के साथ, नजर आया थोक बाजार में टिकाव

वैश्विक स्तर पर खाद्य तेलों में तेजी के बीच दिल्ली थोक बाजार में टिकाव नजर आया। चने में तेजी और चीनी तथा गेहूँ में नरमी रही जबकि दालों में मिश्रित रुख देखा गया। अतर्राष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेलों में तेजी रही। मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जून वायदा 17 रिंगिट चढ़कर 2,221 रिंगिट प्रति टन बोला गया। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 0.07 सेंट की बढ़त में 29.27 सेंट प्रति पौंड पर पहुँच गया।
तेल में नजर आया सुधार
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय बाजार में सरसों तेल, मूँगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, सोया डिगम, पाम ऑयल और वनस्पति के दाम गत दिवस के स्तर पर ही टिके रहे। अखाद्य तेलों में भी कमोबेश टिकाव रहा। मीठे के बाजार ग्राहकी कम रहने से चीनी के सभी ग्रेडों के दाम 10 रुपये प्रति कुन्तल तक उतर गये। गुड़ के भाव में टिकाव रहा।
अनाजों की ऐसी है स्तिथि
जारी हुआ नया ITR फार्म किया, जानिए क्या है नया
इसी के साथ दलहनों में चना 50 रुपये प्रति कुन्तल मजबूत हुआ। माँग आने से चना दाल, मसूर दाल और उड़द दाल की कीमत 50-50 रुपये प्रति कुन्तल चढ़ गयी। वहीं कम आवक से अरहर दाल के दाम 50 रुपये प्रति कुन्तल फिसल गये। मूँग दाल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। अनाजों में गेहूँ की आपूर्ति बढऩे से इसके दाम 10 रुपये प्रति कुन्तल टूट गये। चावल और मोटे अनाजों के दाम अपरिवर्तित रहे।





