खाते में आये अगर 15 लाख, तभी भाजपा को दे वोट: भूपेंद्र सिंह हुड्डा


पूर्व मुख्यमंत्री और सोनीपत से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा पूंडरी में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। उन्होंने भाजपा पर कई आरोप लगाए। पूंडरी में कुरुक्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल सिंह के पक्ष में जनसभा को संबांधित करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि भाजपा की सरकार अमीरों की सरकार है। प्रदेश की भाजपा सरकार ने पांच साल में एक भी ऐसा कार्य नहीं कराया, जिसको लेकर वे जनता के बीच जा सके। यही कारण है कि प्रदेश में भाजपा विकास के नाम पर नहीं मोदी के नाम पर वोट मांग रही है।
उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में अच्छे दिनों और 15 लाख रुपये खाते में डालने का सपना दिखाकर वोट लिए थे, लेकिन न तो अच्छे दिन आए और न ही 15 लाख मिले। अगर किसी के खाते में 15 लाख आ गए हैं तोलोकसभा वह भाजपा को वोट दें।





