खटीमा के सगे दो भाइयों को भाजपा में पद देने के विरोध में भाजपा कार्यालय पर धरने पर बैठे कार्यकर्ता

खटीमा के सगे दो भाइयों को भाजपा में पद देने से कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। दोनों सगे भाइयों में एक बने भाजयुमो नगर अध्यक्ष को हटाने की मांग को लेकर कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय पर धरने पर बैठ गए। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सह प्रभारी प्रदेश राखी वर्मा ओदधिकारियों की बैठक ले रही हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कपिल रस्तोगी को भाजयुमो का नगर अध्यक्ष बनाया गया है,जबकि मंडल की ओर से भेजी गई नामों की सूची में नाम नहीं था। जिनका नाम सूची में था, उनमें किसी को पद नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन्हें भाजयुमो नगर अध्यक्ष बनाया है, वह विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ गुपचुप तरीके से मतदाताओं को भड़काते हैं।

उन्होंने कहा कि कपिल को को पद से हटाने की मांग की। कहा कि जो कार्यकर्ता दिनरात संगठन की मजबूत करने व सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करते हैं। उनकी पार्टी में उपेक्षा की जा रही है। यह ठीक बात नहीं है।उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा से की जाएगा। धरने पर बैठने वाले नगर पालिका के वार्ड 14 के  सभासद पावस गुप्ता, वार्ड 10 के सभासद मुकेश कुमार, जय किशन, रवि सक्सेना, रोहित गुप्ता, सुमित थापा, राम कली, मीना देवी, मुन्नी देवी, सुमन देवी, अनुज कुमार आदि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button