क्षेत्र के कोठा गांव निवासी शुभम सिंह ने सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का बढ़ाया मान

क्षेत्र के कोठा गांव निवासी शुभम सिंह ने सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। शुभम ने प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट की शिक्षा सिटी मांटेसरी स्कूल लखनऊ से प्राप्त की है। वर्ष 2014 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मई 2015 में इनका चयन सेना में प्रशिक्षु कमीशन अधिकारी के रूप में हुआ था। इसके बाद गया व पुणे में चार वर्षीय प्रशिक्षण के बाद आठ जून को इनकी पासिग आउट परेड गया (बिहार) में हुई। शुभम सिंह की नियुक्ति झांसी में हुई है। चयन पर शुभम सिंह के पिता सुमेरनाथ सिंह, चाचा विजय सेन सिंह, विवेक सिंह सहित क्षेत्र वासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

Back to top button