क्लास में घुस लड़की पर तलवार से किए 4 वार, पहले भी लड़के ने मारे थे थप्पड़

बठिंडा.25 जुलाई की सुबह एक युवक ने पंजाब के तलवंडी साबो स्थित निजी स्कूल में घुसकर भरी क्लास में टीचर और अन्य छात्रों के सामने एक के बाद एक नाबालिग स्टूडेंट पर तलवार से ताबड़तोड़ हमले कर दिए। वहीं, अचानक हुए हमले से बचने के दौरान छात्रा के दोनों हाथों की नसें कट गईं और हड्डियां टूट गईं। इस मामले में बुधवार को पुलिस प्रेंस कांफ्रेंस कर कुछ और खुलासे कर सकती है। पहले भी मारे थे रास्ते में थप्पड़…
क्लास में घुस लड़की पर तलवार से किए 4 वार, पहले भी लड़के ने मारे थे थप्पड़
क्लासरूम में टीचर अन्य छात्रों के शोर मचाने पर हमलावर युवक स्कूल की दीवार फांदकर फरार हो गया।
बताया जा रहा है कि लड़का अक्सर लड़की से छेड़छाड़ करता था। वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो चुकी है।
हमले में गंभीर रूप से जख्मी छात्रा को फरीदकोट मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज हासिल कर हमलावर युवक पर कत्ल की कोशिश का केस दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है

ये है पूरा मामला..
तलवंडी साबो के स्कूल में रोजाना की तरह 25 जुलाई की सुबह सात बजे शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नियुक्त टीचर जीरो पीरियड में धार्मिक क्लास ले रहे थे।
करीब 7.15 बजे स्कूल के साइकिल स्टैंड के समीप छोटे गेट के पास एक मोटरसाइकिल आकर रुकी।
इसमें से उतरा जसवीर सिंह उम्र 18 साल निवासी लेलेवाला रोड साइकिल स्टैंड का गेट फांदकर स्कूल में घुसने के बाद सीधा धार्मिक क्लास में घुस गया।
जसवीर के हाथ में तलवार देखते ही टीचर और छात्रों ने चिल्लाना शुरू कर दिया।
शोर का उस पर इसका कोई असर नहीं हुआ और जसवीर सिंह ने नौंवी क्लास की 14 वर्षीय लड़की के गर्दन पर तलवार मारनी चाही, लेकिन लड़की ने बचाव करते हुए अपने दोनों हाथ आगे कर दिए।
इस कारण हमलावर युवक ने छात्रा के दोनों हाथों पर चार बार वार करके उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
छात्रा के खून से लथपथ होकर गिरने के बाद हमलावर तलवार लेकर स्कूल से भाग गया।
वारदात के बाद स्कूल के स्टाफ ने घायल छात्रा को सीएचसी तलवंडी साबो में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने उसे सिविल अस्पतालबठिंडा रेफर कर दिया।
जांच में पता चला की छात्रा के हाथ की कई नसें कट गई हैं और हड्डियों में फैक्चर हो गया है। फिर उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया।

स्कूल की दीवार फांदकर घुसा था हमलावर, अक्सर करता था छेड़छाड़ ….
तलवंडी साबो के डीएसपी बरिंदर सिंह ने बताया कि फुटेज में जसवीर सिंह तलवार लेकर क्लासरूम में जाता और बाहर निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार, जसवीर ने एक हफ्ता पहले रास्ते में लड़की को थप्पड़ मारे थे।
लेकिन उसके माता-पिता ने इस घटना की पुलिस में शिकायत नहीं की थी, जिससे युवक की हिम्मत बढ़ गई और उसने हमला कर दिया।
जांच में सामने आया कि आरोपी जसवीर पहले इसी स्कूल में पढ़ता था, लेकिन 10वीं में फेल होने के बाद उसे स्कूल से निकाल दिया था।
Back to top button